RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपायुक्त ने की समीक्षा, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश।

कम उपस्थिति वाले विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने एवं संबंधित से स्पष्टीकरण का निर्देश

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)07 नवंबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एवरेज स्टूडेंट अटेंडेंस की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जामा, रामगढ़ एवं जरमुंडी के बीपीओ तथा संबंधित पदाधिकारियों से कम उपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम है, वहां नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए तथा उपस्थिति में सुधार लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। इसके अलावा, एवरेज टीचर अटेंडेंस कम रहने वाले शिक्षकों से भी स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया।

मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य

उपायुक्त ने मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले नियमित विद्यार्थियों की उपस्थिति पर विशेष जोर देते हुए कहा कि निर्धारित नियमानुसार परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। निर्धारित उपस्थिति पूरी नहीं करने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा में शामिल होने की पात्रता प्रभावित हो सकती है। उन्होंने विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अभिभावकों को भी इस संबंध में जागरूक करने का निर्देश दिया।

विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर बच्चों को दें आयरन की गोली

उपायुक्त ने विद्यालयों में नियमित रूप से हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित करने तथा बच्चों के बीच आयरन की गोलियों का वितरण सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने बताया कि उनके विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम के संबंध में बच्चों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम से उन्हें काफी लाभ हुआ है। अब अंग्रेजी बोलने में पहले की अपेक्षा कम कठिनाई होती है तथा उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

रसोइयों के मानदेय का नियमित भुगतान सुनिश्चित करें

मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के मानदेय का भुगतान नियमित रूप से किया जाए। यदि आवंटन के अभाव में मानदेय का भुगतान लंबित है तो संबंधित पदाधिकारी आवश्यक पत्राचार कर आवंटन प्राप्त करें तथा भुगतान सुनिश्चित करें। उन्होंने बीआरपी एवं सीआरपी को नियमित रूप से विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्था का जायजा लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यालय में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता अथवा व्यवस्था में कोई कमी पाई जाती है तो इसकी सूचना तत्काल दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

खराब स्मार्ट क्लासरूम को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई करें

स्मार्ट क्लासरूम की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिन विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम खराब अथवा क्रियाशील नहीं हैं, उनकी सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके अलावा, दीप प्रोजेक्ट के तहत विभिन्न विद्यालयों में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए प्राप्त राशि के समुचित उपयोग पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल के कार्यों की भी समीक्षा की तथा सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा।

प्रत्येक विद्यार्थी तक मॉडल क्वेश्चन पेपर पहुंचाना सुनिश्चित करें

बैठक में बच्चों ने एआई लैब के माध्यम से मिल रहे शैक्षणिक लाभों की जानकारी उपायुक्त को दी। उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर परीक्षा तैयारी का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी बच्चों के बीच मॉडल क्वेश्चन पेपर का वितरण सुनिश्चित किया जाए। बीईओ, बीआरपी एवं सीआरपी आपसी समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करें कि मॉडल क्वेश्चन पेपर प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचे।

जर्जर विद्यालय भवनों को चिह्नित कर मरम्मत कार्य कराएं

विद्यालय भवनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी जर्जर विद्यालय भवनों को चिह्नित किया जाए। इसके लिए प्रधानाध्यापकों के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यालयवार सूची तैयार करें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में यदि छोटे-मोटे मरम्मत कार्य की आवश्यकता है तो प्रखंड विकास पदाधिकारी या संबंधित मुखिया से संपर्क स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में पुस्तकालय समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि जेसोवा द्वारा संचालित पुस्तकालय की मॉनिटरिंग भी बेहतर ढंग से की जाएगी। इस दौरान जानकारी दी गई कि पुस्तकालय में किसी प्रकार की समस्या नहीं है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पुस्तकालय में विद्यार्थियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें, ताकि उन्हें पठन-पाठन में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े।

बैठक के अंत में उपायुक्त ने स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान राजकीय शास्त्री स्मारक माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वयं निर्मित ‘प्रकृति सुगंध’ नामक अगरबत्ती उपायुक्त को भेंट की गई। उपायुक्त ने बच्चों के इस रचनात्मक प्रयास की सराहना की।

बैठक में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:चौथे जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में शकील अहमद ने दिया योगदान!योगदान के पश्चात उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात।

rktvnews

सीएए पर उपराष्ट्रपति ने कहा, तथ्य चाहे जो भी हों, जमीनी हकीकत को स्वीकार किए बिना सबक सिखाने की कोशिश करने वालों की अज्ञानता को नकारा जाना चाहिए।

rktvnews

वाराणसी:हिंदी भारत मां की बिंदी है : डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे मना डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मृति दिवस।

rktvnews

भोजपुर:ब्रह्मेश्वर मुखिया की श्रद्धांजलि सभा में समर्थकों ने उठाई कई मांगें।

rktvnews

“छठी मैया की बिटिया’ शो में छठ पूजा के पावन सीन के साथ अभिनेत्री स्नेहा वाघ ने महसूस किया भावुक कर देने वाला अनुभव।

rktvnews

Leave a Comment