आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 21 जून। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ,आरा के तत्वावधान में स्वयंसेवकों के साथ योग प्रशिक्षण का कार्यक्रम प्रतिकुलपति डॉo सी एस चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रशिक्षक स्वामी विक्रमादित्य सिंह ने विभिन्न योग आसनो जैसे ताड़ासन, भुजंगासन , हलासन,शवासन ,अनुलोम-विलोम ,कपालभाति , भ्रामरी, बटरफ्लाई इत्यादि का अभ्यास कराया।
प्रति कुलपति ने इस तरह के कार्यक्रम को प्रतिमाह आयोजित करने की आवश्यकता बताई।उन्होंने कहा कि इससे लोग स्वस्थ रहने के लिए योग करने को प्रेरित होंगे। पूर्व कार्यक्रम समन्वयक डॉo शिवपरसन सिंह ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न योग दर्शनों के बारे में विस्तार से बताया। पूर्व समन्वयक डॉo पीo केo सिन्हा ने कहा कि योग ,आसन, प्राणायाम, ध्यान आदि मानव जीवन के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ निर्माण के हेतु प्राचीन काल से चली आ रही पद्बति थी । उन्होंने सबका ध्यान आकृष्ट करते हुए इसे भारतीय संस्कृति की अनोखी उपलब्धि बताया। कार्यक्रम में डॉo शिव प्रकाश राय संकायाध्यक्ष मानविकी, डॉo अवध बिहारी सिंह विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र ,डॉo एनo पीo पालीत, महाराजा कॉलेज , डॉo विजय कुमार सिंह, डॉo संजय चौबे कार्यक्रम पदाधिकारी एचoडीo जैन कॉलेज, एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, यथा नम्रता , श्वेता, प्रीति ,आदित्य ,अलमीर, जावेद, मनोहर , रौशन सोनू आदि रहे। कार्यक्रम का आयोजन समन्वयक, डॉo विकास चन्द्रा के देख लेख में हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय के संजय तिवारी , बीरबल, वैभव आनंद ,संजय ,राजीव , राधेश्याम आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

