RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

शिक्षक दिवस विशेष”शिक्षक सम्मान”! मैरी मैडम ने सिखाया इंसानियत का पाठ:राकेश रॉय

इंसानियत स्वरूप जरूरतमंदों को भोजन देते राकेश रॉय
इंसानियत स्वरूप जरूरतमंदों को भोजन देते राकेश रॉय

RKTV NEWS/ अनिल सिंह 22 अगस्त। RKTV NEWS शिक्षक दिवस को लेकर शिक्षक सम्मान के तहत समाज के विभिन्न वर्गो के लोगो से उनकी शिक्षक के प्रति सम्मान को प्रदर्शित करने का प्रयास कर रही है इसी कड़ी में हमने बिहार के पटना के सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाले ऑल इंडिया अभिवावक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश रॉय से उनके शैक्षणिक काल के बारे में चर्चा की तो राकेश रॉय ने अपनी मैडम मैरी जेम्स को अपना मार्ग दर्शक बताते हुए कहा- राकेश कल स्कूल में छट्टी है तो तुम मेरे घर आकार अपना टेक्स्ट बुक ले लेना और कोई डाउट हो तो क्लीयर भी कर लेना।

शिक्षिका मैरी जेम्स

ऐसी थी मेरी प्यारी मैरी जेम्स मैडम जो मुझे इंग्लिश पढ़ाती थी। वैसे तो सभी शिक्षक अच्छे थे पर मैं जिस स्कूल में पढ़ता था उस स्कूल का नाम था मॉडल स्कूल डालमियानगर और मेरी सबसे प्यारी शिक्षिका थी मैरी जेम्स मैडम। स्वतंत्रता दिवस के दिन जहां सभी को लड्डू के एक पैकेट मिलते थे वहीं मैम मुझे तीन पैकेट अलग से दे देती थीं। अगर मैं अपने दिल की बात बयां करूं तो स्कूल में भी मैरी मैडम के रूप में मेरी मां मिल गई थीं जो हर समय मेरा ध्यान रखती थीं। आज बेसक मैं बड़ा होकर काम करने लगा हुं। और उनसे दूर रहता हूं पर मेरी मैडम मेरी अंतिम सांस तक मेरे दिल में रहेगी मेरी मां के रूप में। कितनी यादें जुड़ी हैं मेरी अपने मैरी मैडम के साथ, मेरी लालसा अब होने लगी की कब मैं उनसे दुबारा मिलूं। मैं अपनी मैरी मैडम को हर दर्जा दे सकता हूं मां का भी और भगवान का भी। मैं अपनी मैरी मैडम का शुक्र गुजार हूं की मुझे किताबी पाठ के अलावा इंसानियत का पाठ भी बखूबी पढ़ाया जिससे आज मैं काम के साथ साथ समाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाता हूं।

Related posts

उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यो की समीक्षा की

rktvnews

भोजपुर:पत्रकारों के साहस,समर्पण और स्वप्न को हकीकत में बदलने का इतिहास है हिंदी पत्रकारिता दिवस :प्रो.बलिराज ठाकुर

rktvnews

भोजपुर: विशिष्ट शिक्षकों को वितरित किए गए औपबंधिक नियुक्ति पत्र।

rktvnews

जॉर्ज कुरियन ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के राज्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

राजस्थान उच्च न्यायालय की पत्रावलियां होंगी पेपरलेस।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल-3 पर ‘फास्ट ट्रैक इमीग्रेशन – ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment