RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

डिएमएफटी एवं जिला योजना विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

चतरा/झारखंड 21 जून।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद से संचालित एवं जिला योजना विभाग अंतर्गत जिले में क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई।
अमृत सरोवर योजना के तहत लघु सिंचाई प्रमंडल द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा कर उपायुक्त अबु इमरान ने जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम सभा द्वारा चयनित सभी योजनाओं को (डीएमएफटी) के गाइडलाइन का अनुसरण करते हुए कार्य किया जाए तथा अगामी 15 अगस्त के कार्यक्रम हेतु उनको पूर्ण किया जाए।
स्वीकृत योजनाओं और भवन निर्माण के अंतर्गत चल रहे सभी कार्यों की समीक्षा कर जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सम्बंधित स्वीकृति पत्र का कार्य शीघ्र किया जाए जिससे की सभी कार्य ससमय पूर्ण किया जा सके। नगर परिषद के अंतर्गत डीआरडीए भवन के कार्य की जानकारी लेते हुए कार्य मे विलंबता पर रोष ज़ाहिर करते हुए निर्देश दिया कि आवयश्क कदम उठाते हुए उपरोक्त कार्य जल्द पूर्ण किया जाए।
जिले में संचालित आंगनबाड़ियों में किये जा रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि पोषण ट्रैकर के काम मे तेजी लाई जाए तथा रिकवरी रेट में सुधार लाने का भी निर्देश दिया गया। कुपोषण के विरुद्ध किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्होंने दिशा निर्देश दिया और कहा कि जेएसएलपीएस राज्य सरकार की अग्रणी योजना है अतः इसके अंतर्गत किये जा रहे सभी कार्य मे प्रभावशाली प्रयास एवं परिणाम अपेक्षित है।

जिला योजना

उपायुक्त ने जिला योजना विभाग की बैठक में अनाबद्ध निधि के अंतर्गत नई योजनाओं के प्रस्ताव हेतु जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि वैसी योजनाएं जो पेयजल समस्या के निराकरण में प्रबल तरीके से कामगर सिद्ध हो सके उन योजनाओं को प्राथमिकता दिया जाए। उन्होंने भेडिफ़ार्म, चतरा स्टेडियम व सिमरिया स्टेडियम में चल रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि उपरोक्त जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने हेतु सीसीटीवी का अधिष्ठापन यथाशीघ्र किया जाए। डीआरडीए भवन की चारदीवारी निर्माण, लैंडस्केपिंग और सोलर यंत्र हेतु किये जाने वाले कार्यों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुमार समेत सभी संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

जयपुर:जल संसाधन मंत्री ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर किया पुष्कर के पवित्र सरोवर का विशेष पूजन एवं दुग्धाभिषेक।

rktvnews

इंडिगो परिचालन संकट पर नागर विमानन मंत्रालय की कार्रवाई – हवाई किराया विनियमन।

rktvnews

नीति आयोग के सदस्य प्रोफेसर रमेश चंद ने नई दिल्ली में ‘मक्का उत्पादन बढ़ाने’ पर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने करगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की और लद्दाख में श्रद्धांजलि समारोह में भाग लिया।

rktvnews

वैशाली:लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारी के संदर्भ में डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से की प्रेस वार्ता।

rktvnews

सारण:मतगणना के दिन सभी पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था पर पैनी नजर रखने का निदेश।

rktvnews

Leave a Comment