RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश: उमरिया:हाथी घटना में मृतक खैरू कोल के घर पहुंचकर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त की।

मृतक की बेटी सपना को प्रदेश सरकार की ओर से आठ लाख रूपये की सहायता राशि के स्वीकृति आदेश वन एवं पर्यावरण राज्ययमंत्री ने सौंपें।

RKTV NEWS/उमरिया (मध्यप्रदेश) 03 नवंबर। विगत दिनों बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व में 10 हाथियों की मृत्यु की उच्च स्तरीय जांच हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव व्दारा उच्च स्तरीय समिंित गठित की गई थी तथा प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार को भेजकर कारणों की जांच के आदेश दिए थे। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री ने 2 नवंबर को बांधवगढ टाईगर रिजर्व के अंतर्गत आने वाले घटना स्थल ग्राम सलखनियां का भ्रमण किया तथा ग्रामीणों से रूबरू चर्चा की। उन्होने कहा कि मृतक हाथियों के मौत के कारणों का पता लगाने हेतु उनके मृत शरीर के सेंपल बिसरा जांच हेतु फारेंसिंक साइंस लेबोरेट्री सागर भेजे गये है वहां से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही अंतिम निष्कर्स पर पहुंचा जा सकेगा।
जंगली हाथियों के पैर तले दबने से 2 नवंबर को दो लोगों की मृत्यु हो गई थी। मरने वालो में चंदिया निवासी खैरू कोल तथा देवरा निवासी राम रतन यादव शामिल है। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने चंदिया पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने मृतक खैरू कोल के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है। दुख की बेला में प्रदेश सरकार, प्रदेश सरकार के मुखिया डा मोहन यादव सहित हम सब लोग आपके साथ है। आपने प्रदेश सरकार की ओर से मृतक की बेटी सपना कोल को आठ लाख रूपये की आर्थिक सहायता के स्वीकृति संबंधी कागजात सौंपे। परिवार जनों ने बताया कि सपना की मां की मृत्यु पूर्व मे ही हो चुकी थी। पिता की मृत्यु हाथी के पैर से दबने के कारण हो गई है । अब इनके चाचा ही सहारा है। मंत्री जी ने बेटी सपना के पढाई एवं छात्रावास मे रहने की सुविधा दिलाने तथा अन्य सुविधाएं एवं सहयोग दिलाने की बात कही।
इस अवसर पर वनमंडला अधिकारी विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह, एसडीएम बांधवगढ रीता डेहरिया, उप वन मंडलाधिकारी कुलदीप त्रिपाठी, एसडीओपी नागेन्द्र सिंह, नगर पालिका चंदिया अध्यक्ष पुरूर्षाेत्तम कोल जनप्रतिनिधि आसुतोष अग्रवाल, पंकज तिवारी, दिनेष पांडे, रेंजर एवं मृतक के परिवार जन उपस्थित रहे ।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने बीकानेर में मूंगफली अनुसंधान केंद्र और केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान के प्रशिक्षु गृह का लोकार्पण किया।

rktvnews

दरभंगा:जिले के मनीगाछी प्रखंड कार्यालय परिसर में रोज़गार सह मार्गदर्शन मेला का किया गया आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र में 7600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

rktvnews

कर्ज से है परेशान तो करें गंगा जल का यह उपाय!गंगा सप्तमी 27 अप्रैल 23 पर विशेष।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संभावना विद्यालय में सामूहिक योग अभ्यास।

rktvnews

धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स: एक ऐतिहासिक वापसी।

rktvnews

Leave a Comment