RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

उपायुक्त के निर्देश पर अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाया गया छापेमारी अभियान!एक ट्रैक्टर स्टोन चिप्स लदा हुआ व तीन ट्रैक्टर बालू लदा हुआ किया गया जब्त।

खनन पदाधिकारी जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान रखें जारी: उपायुक्त अबू इमरान

चतरा/झारखंड 21 जून। उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पिपरवार क्षेत्र एवं टंडवा क्षेत्र के नदी घाटों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के पश्चात जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में एक ट्रैक्टर बालू लदा हुआ पिपरवार थाना क्षेत्र में और दो ट्रैक्टर बालू लदा हुआ टंडवा क्षेत्र में ऊतराठी नदी के पास पकड़ा गया इसे जब्त कर पीपरवार थाना एवं टंडवा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही उक्त जब्त वाहनों एवं संलिप्त लोगों के ऊपर नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं पीपरवार थाना क्षेत्र के पुलिस बल के साथ लुकाईया जंगल व सरैया जंगल कोयले का अवैध खनन स्थल जिसे जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा पूर्व में डोजरिंग कर भर दिया गया था उस स्थल का भी जांच किया गया। जांच के समय उस स्थल पर अवैध खनन बंद पाया गया। निरीक्षण कर जिला मुख्यालय लौटने के क्रम में सिमरिया थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर स्टोन चिप्स लदा हुआ बिना वैध परिवहन चालान के पकड़ा गया। जिसे जब्त कर आवश्यक कार्रवाई हेतु सिमरिया थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।

Related posts

रायपुर : माउंट एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास के स्वास्थ्य लाभ हेतु राज्य सरकार सजग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

बागपत:विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग–2026: यूपी के 79 युवाओं का नेतृत्व कर लौटे ग्रुप कैप्टन अमन कुमार।

rktvnews

भोजपुर:देशी व विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार।

rktvnews

मधुर भंडारकर की ‘इंडिया लॉकडाउन’ में देखिए अटूट हौंसले की सच्ची दास्तान, एंड पिक्चर्स पर।

rktvnews

प्रधानमंत्री 7 मार्च को श्रीनगर का दौरा करेंगे और ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा संचालित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के डिजिटल डिपॉजिट रिफंड सिस्टम का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment