RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन और डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन का क्रिकेट मैच: सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन पर जोर।

बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी के प्रदर्शन से जिला प्रशासन की टीम ने डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन की टीम को हराया।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)27 जनवरी।जिले में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को के.के.एन स्टेडियम में सड़क सुरक्षा माह के तहत नियमों के अनुपालन और जागरूकता को लेकर जिला प्रशासन और डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। साथ ही इस मैच का मुख्य उद्देश्य गणतंत्र दिवस के अवसर पर आपसी सौहार्द, भाईचारे और खेल भावना को बढ़ावा देना है। इसके अलावा मैच के शुरुआत में जिला प्रशासन की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। साथ ही डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन की टीम ने 12 ओवर में 82 रन बनाया। वही जिला प्रशासन की टीम ने रोमांचक मुकाबले में आखिरी ओवर में 83 रन बना कर मैच का खिताब अपने नाम कर लिया।
इसके अलावा क्रिकेट मैच के बेहतरीन गेंदबाज के रूप में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने 03 ओवर में कुल 05 रन देकर 03 विकेट अपने नाम किया। वही बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में पुलिस अधीक्षक सौरभ ने सर्वाधिक 27 रन की पारी खेली। साथ ही बेहतरीन विकेटकीपर के रूप में जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने अपना प्रदर्शन दिखाया। इसके अलावे दोनों टीम के सभी खिलाड़ियों, अंपायर, कॉमेंटेटर, ग्राउंड स्टाफ की सराहना करते हुए उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

Related posts

भोजपुर: 09 मार्च के राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु 21 बेचों का किया गया गठन।

rktvnews

माता पद्मिनी का बलिदान अंतरराष्ट्रीय शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया।

rktvnews

झारखंड: चतरा:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय झारखण्ड राँची से प्राप्त दो VR-LED SCREEN युक्त जागरूकता रथ को हरि झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

rktvnews

संभावित बाढ़ के मद्देनजर जिलाधिकारी द्वारा की गई समीक्षा एवं पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने पेट्रोल पंप मालिकों और एलपीजी वितरकों के साथ की बैठक; जिले में ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश।

rktvnews

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment