RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

माता पद्मिनी का बलिदान अंतरराष्ट्रीय शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 26 अगस्त। स्थानीय नागरी प्रचारिणी सभागार में राजपा(सत्य) द्वारा माता पद्मिनी के आत्म बलिदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शौर्य (साका) दिवस पर कार्यक्रम आयोजित जिसमें में हजारों लोग सम्मिलित।
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पूर्वज हजारों साल अखंड भारत के लिए अपनी बलिदान दी।विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध युद्ध लड़ते हुए, अपनी बलिदानी दी तब जाकर यह देश बचा है, हम सभी लोग सांस ले रहे हैं। हम अपने पूर्वजों के बलिदान के सम्मान पूरे देश में शौर्य दिवस के रूप में मनाएंगे।जब हमारी सरकार सत्ता में आएगी तब अपने पूर्वाजो के बलिदान के प्रतीक के रूप में अमर जवान ज्योति की तरह दिल्ली में एक ज्योति की स्थापना करेंगे।
शेर सिंह राणा ने सभी से एक झंडे के नीचे आने का आह्वान किया और अपना घर अपना झंडा का नारा दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ ऐ पी सिंह ने सभी से एक झंडे के नीचे आने का आह्वान किया और अपना घर अपना झंडा का नारा देते हुए शेर सिंह राणा जी के विचारधारा के साथ सभी से साथ चलते हुए सत्ता में भागीदार बनने का आव्हान किया। अन्य प्रमुख उपस्थिति में
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ठाकुर दुष्यंत सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन कुमार सोम, बिहार प्रभारी राजवीर सिंह गुज्जर, युधिष्ठिर सिंह ने भी माता पद्मिनी के त्याग और बलिदान को याद किया और लोगों से एक झंडे के साथ आने का आवाज दिया।
संयोजक सह बिहार प्रदेश संगठन मंत्री मनमोहन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश सिंह,अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से आने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर विशेष रूप से भोजपुर जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, विष्णु सिंह, रवी सिंह, नवीन सिंह, रोहित सिंह, पुतुल सिंह, युवा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, देवेश सिंह, अमृता सिंह,सत्या सिंह, देवकुमार सिंह सहित सैकड़ों शामिल रहे।

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री ने 187 विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों/आश्रितों को नियुक्ति पत्र किए वितरित।

rktvnews

डॉ. राम सेवक ’विकल’–व्यक्तित्व एवं कृतित्व।

rktvnews

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो तथा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखण्ड विधान सभा परिसर में आयोजित झारखण्ड विधानसभा की 23वीं वर्षगांठ समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

चाहत खन्ना ने अपने सह कलाकार रघुबीर यादव के बारे में बताई कुछ ऐसी बात जिसे सुनकर आप सभी हो जायेंगे हैरान😲

rktvnews

भोजपुर:विकास के नाम पर गरीबों के पेट पर चोट क्यू दे रही बिहार सरकार:सुदामा प्रसाद

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:मरीजों को सुलभता से मिले एंबुलेंस का लाभ : जिला पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment