RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक संपन्न।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 15 जून।आज जिला बाल संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में बाल हित से संबंधित विभिन्न विषयों व मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में अध्यक्ष सीडब्ल्यूसी लक्ष्मी भट्ट ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए बलुवाकोट स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में सुविधाओं का अभाव है। एक सिंग्ल पलंग पर तीन-तीन बच्चे सो रहे हैं। पेयजल की भी समस्मा है तथा विद्यालय में बक्से आदि फर्नीचर भी टूटा- फूटा है। जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी धारचूला को दूरभाष पर निर्देश दिये कि बलुवाकोट स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लें।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि करोना काल में अनाथ हुए बच्चों के विभिन्न प्रमाण पत्र बनाये जाने हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये कि जिन बच्चों के प्रमाण पत्र बनाये जाने हैं उनकी सूची संबंधित उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को उपलब्ध करा दी जाय ताकि उनके प्रमाण पत्र बन सके।
वहीं जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों को निर्देश दिये कि वे जनपद के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में जाकर बच्चों के अभिभावकों को बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने अथवा देहरादून स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में भेजने हेतु प्रेरित करें।उन्होंने समिति के सदस्यों से यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन कर बच्चों के अभिभावकों को बाल अधिकारों की जानकारी प्रदान करें ताकि अभिभावक बाल अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके।
जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों से कहा कि बाल विवाह जैसे मामलों पर कड़ी नजर बनाये रखें। जनपद में बाल विवाह न होने दें।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी एचएस हयांकी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव, जिला सिक्षा अधिकारी प्राथमिक एसपी सेमवाल, अध्यक्ष सीडब्ल्यूसी लक्ष्मी भट्ट, अर्पण संस्था से बीना, कार्ड संस्था से हेमा कापड़ी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:आज भी देश के कुछ गद्दार और विदेशी ताकते देश को बाँटने की रच रहे साजिश : उपमुख्यमंत्री

rktvnews

फरवरी 2024 के दौरान कोयले के कुल उत्पादन और रवानगी में काफी वृद्धि हुई।

rktvnews

25 लाख की लागत से चांदगढ़ कुटी में बनाया जाएगा मंगल भवन।

rktvnews

भोजपुर सिविल सर्जन बने निक्षय मित्र, टीबी मरीज को दिया पोषाहार पैकेट।

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लोक आस्था और उपासना के छठ महापर्व को लेकर कांके डैम और हटनियाँ तालाब छठ घाट में चल रही तैयारियों का किया निरीक्षण।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार जलवायु सम्मेलन एवं प्रदर्शनी तथा राष्ट्रीय डॉल्फिन शोध केन्द्र, पटनासहित कई योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment