PHARMACON-2026 में ‘मॉडर्न फार्मेसी में एआई की भूमिका’ पर देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए विचार।
भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)13 सितंबर।रविन्द्र भवन में आरोग्य भारती एवं फार्मेसी काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस PHARMACON-2026 का आयोजन किया गया। कॉन्फ्रेंस का मुख्य विषय “Role of AI in Modern Pharmacy: Opportunities and Challenges” रहा। देशभर से आए 1500 से अधिक फार्मेसी विद्यार्थी, प्रोफेसर्स, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने फार्मेसी क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की संभावनाओं और चुनौतियों पर पूरे दिन मंथन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल, सारस्वत अतिथि आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोंटू पटेल, विशिष्ट अतिथि एलएनसीटी ग्रुप के प्रमुख अनुपम चौकसे एवं मध्यप्रदेश फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष संजय जैन उपस्थित रहे। आरोग्य भारती मध्यभारत प्रांत के संगठन सचिव मुकेश दीक्षित तथा केंद्रीय कार्यालय प्रमुख एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मिहिर कुमार झा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आरोग्य भारती चिकित्सा विद्यार्थी आयाम के महानगर संयोजक ओम सोलंकी को बधाई दी गई। वक्ताओं ने कहा कि फार्मेसी में एआई तकनीक के प्रभावी उपयोग से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, शोध और रोगी हित में नए अवसर पैदा होंगे। कॉन्फ्रेंस में हुए व्यापक मंथन से देश की स्वास्थ्य व्यवस्था और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स की बेहतरी के लिए उपयोगी दिशा निकलने की उम्मीद जताई गई।

