RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

भोजपुर: 09 मार्च के राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु 21 बेचों का किया गया गठन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 मार्च।वर्ष का प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार दिनांक 09 मार्च को लगेगा इसकी सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा दीप प्रज्वलित करने के साथ किया जाएगा। सभी विभाग को उपस्थिति हेतु पत्राचार किया जा चुका है। विगत 3 माह से इसकी तैयारी की जा रही थी। पक्षकारगण की सुविधा हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु इक्कीस बेंच का गठन किया गया है जिसमें चार बेंच सिर्फ बैंकों के ऋण संबंधी वादों के निष्पादन हेतु है, विद्युत वादों हेतु दो बेंच एवं खनन विभाग से संबंधित वादों हेतु अलग से एक बेंच का गठन जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय द्वारा किया गया है। पक्षकारगण को उनके वाद के बेंच तक पहुंचने की सुविधा हेतु हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। किसी पक्षकारगण को वाद संबंधी किसी प्रकार की असुविधा होती है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, आरा के कार्यालय में अपनी बातों को रख सकते हैं। सचिव गौतम कुमार ने आगे बताया कि जिन सुलहनीय वादों में पक्षकारगण को नोटिस निर्गत किया गया है और किसी कारण उन तक नहीं पहुंच पाया है ऐसे मामलों में पक्षकारगण बिना नोटिस के भी सुलह के आधार पर निष्पादन हेतु कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर में सीधा संपर्क स्थापित कर सकते हैं। विद्युत वाद संबंधी मामलों में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया कि फाइन जमा करने और बेल लेने के बाद अभियुक्त को यह ज्ञात नहीं होता है कि उनके वाद में कंपाउंडिंग राशि भी जमा करनी होती है जिसके न जमा करने से वाद लंबे समय तक चलता रहता है जबकि मात्र कुछ कंपाउंडिंग राशि जमा करने के पश्चात अभियुक्त का वाद राष्ट्रीय लोक अदालत में उसी दिन समाप्त हो जाता है।जिसकी जानकारी उन्हें नहीं होती ऐसे मामले में अभियुक्तगण नोटिस का इंतजार ना करें।

Related posts

बिहार का 111वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास संपन्न, स्टॉलो से सजा रहा आरा वीर कुंवर सिंह स्टेडियम।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुढ़ीपार के संतोष सिंह और पद्मा साहू के जीवन में आई नई रोशनी।

rktvnews

भोजपुर:कार्यशाला में फोटोग्राफरों को दी गई नई तकनीक की जानकारी व हुआ सम्मान : राकेश कुमार गुप्ता

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 जून 26

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 16 अगस्त 26

rktvnews

प्रधानमंत्री ने असम के जोरहाट में 17,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

Leave a Comment