RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने पेट्रोल पंप मालिकों और एलपीजी वितरकों के साथ की बैठक; जिले में ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश।

एप्प के माध्यम से घर बैठे बुक करें अपना गैस सिलिंडर।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)18 मार्च।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिले में ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पेट्रोल पंप मालिकों और एलपीजी वितरकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जमाखोरी रोकने, स्टॉक की नियमित जांच करने और उपभोक्ताओं को निर्धारित दरों पर पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए। बैठक के उपस्थित इंडियन ऑयल और एलपीजी आपूर्ति से जुड़े अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक है, इसलिए घबराहट में खरीदारी न करें।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि घरेलू गैस सिलेंडरों की आवक और वितरण की प्रतिदिन निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही सभी वितरकों को सख्त हिदायत दी गई है कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस केवल शासन द्वारा निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध कराए जाएं। आगे उपायुक्त ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए कि पेट्रोल और डीजल की वजह से आपातकालीन (स्वास्थ्य, पुलिस व अन्य आवश्यक सेवा) सेवाओं पर किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े। आगे बैठक में उपस्थित इंडियन ऑयल और एलपीजी आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जिले में ईंधन का पर्याप्त बफर स्टॉक उपलब्ध है।
एलपीजी (LPG) सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति और जमाखोरी रोकने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। साथ ही वाणिज्यिक (कमर्शियल) सिलेंडर की आपूर्ति में कटौती की गई है ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता मिल सके।
शहरी उपभोक्‍ताओं के लिए भी एलपीजी बुकिंग साइकिल में बदलाव किया गया है। पहले जहां दो सिलेंडरों के बुकिंग के बीच की अवधि 21 दिन थी। अब उसे बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। बुकिंग साइकिल बढ़ाने का सरकार का उद्देश्‍य गैस की बिना वजह की जमाखोरी रोकना है।
ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए पहले जहां हर 25 दिन में सिलेंडर बुक कराने की सुविधा थी, उसे अब बढ़ाकर सीधा 45 दिन कर दिया गया है। इसका मतलब यह है कि अब गांव में रहने वाले लोग पहला सिलेंडर बुक कराने के 45 दिनों बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक करा पाएंगे।
इसके अलावा आधिकारिक ऐप डाउनलोड करके, मोबाइल नंबर से रजिस्टर करना है और ‘Book Cylinder’ विकल्प चुनना है। यह प्रक्रिया सुरक्षित है और आप घर बैठे ही पेमेंट भी कर सकते हैं।*

*मुख्य ऑनलाइन बुकिंग विकल्प…..*
इंडेन (Indane): IndianOil ONE ऐप

*HP गैस: HP Pay ऐप, myhpgas.in वेबसाइट*

*भारत गैस (Bharat Gas): Hello BPCL ऐप*

*बुकिंग करने की प्रक्रिया…..*
ऐप को Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड करें।

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या LPG ID का उपयोग करके लॉगिन करें।

‘Book Cylinder’ या ‘Refill’ विकल्प चुनें।

यूपीआई (UPI), डेबिट/क्रेडिट कार्ड, या नेट बैंकिंग से भुगतान करें।

बुकिंग कन्फर्म होने के बाद, आपको SMS के जरिए बुकिंग नंबर मिल जाएगा। साथ ही ई-केवाईसी जिन लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है, उनकी बुकिंग और सब्सिडी प्रभावित हो सकती है।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू, इंडियन ऑयल और एलपीजी से जुड़े अधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी,पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी के संचालकों एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पूर्व सांसद रामा सिंह द्वारा घोषित संकल्प महासम्मेलन की तैयारी पर बैठक आयोजित!कार्यक्रम पूर्णत सफल होगा: जिला संयोजक श्री कुमार सिंह

rktvnews

दैनिक पञ्चांग 14 अक्टूबर 24

rktvnews

ओडिशा के बालासोर में भीषण रेल हादसे में 70 की मौत 600 से ऊपर घायल।

rktvnews

भोजपुर एसपी आवास के सामने रात्रि में घटित चोरी की घटना का उद्भेदन,4 गिरफ्तार।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त के निर्देशानुसार डी.आर.डी.ए निदेशक ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने होली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment