RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सामाजिक समरसता के बीच मनाई गई राम बल्लभ प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि।

स्व बल्लभ बाबू के सामाजिक सरोकारों को पौत्री सोनाली ने उतारा सरजमीं पर।

कोईलवर/भोजपुर (धनड़ीहा से नरेंद्र सिंह)27 जनवरी। धनडीहा स्थित श्री राम वाटिका में प्रखर समाजसेवी स्व राम बल्लभ प्रसाद सिंह की चौथी पुण्यतिथि पार्टी और धर्म से ऊपर उठकर मनाई गई।एक तरफ विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग शामिल हुए वहीं दूसरी ओर जाति और धर्म से ऊपर उठकर लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।चौबीस घंटे के अखंड हरिकीर्तन के साथ साथ आमजनों के बीच कंबलों और चादरों का भी वितरण किया गया।
पूर्व जिप अध्यक्ष असमंजस यादव , झुन्ना पांडे,पुरूषोतम सिंह सोनवान,पूर्व भाजपा अध्यक्ष अंगद सिंह आदि ने बताया की पुंज कुमार सिंह के पिता और राजद नेत्री सोनाली सिंह के दादा स्व राम बल्लभ सिंह ने अपने जीवन काल में धनडीहा में 1978 में गर्ल्स हाई स्कूल,1980 में बॉयज हाइ स्कूल की स्थापना की और वे आजीवन सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे, आर एस एस से उनका मानसिक जुड़ाव बना रहा।वे बिहार शिक्षक संघ के सचिव भी थे और शिक्षकों के उत्थान के लिए लंबी लड़ाई भी लड़ी।स्थानीय कुछ लोग बताते है की भले ही इनके पुत्र पुंज कुमार सिंह समाज से मिलकर रहने के कारण भी वो माहौल नहीं बना पाए जो आज उनकी पौत्री सोनाली सिंह ने बना दिया।जबकि बड़हरा क्षेत्र से वो एक पार्टी की प्रत्याशी के रूप में प्रबल दावेदार थी पर दुर्भाग्य! बावजूद सोनाली सिंह ने आम लोगों के बीच एक समाज सेविका के रूप में जगह तो बना ही ली है।कुछ स्थानीय लोग बताते हैं की प्रसिद्धि का आलम यह था की भाजपा ,जदयू राजद,लोजपा ,कांग्रेस आदि राजनीतिक दलों के लोग दलों से ऊपर उठकर स्व राम बल्लभ प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि में शामिल हुए।प्राप्त जानकारी अनुसार जगदीशपुर के जदयू विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाहा,आरा की पूर्व सांसद मीना सिंह,संदेश के वर्तमान विधायक राधा चरण साह उर्फ सेठ जी, सासाराम के पूर्व विधान परिषद सदस्य कृष्णा सिंह, दिनारा के पूर्व विधायक जय कुमार सिंह,राजद के विधायक भाई वीरेंद्र यादव,पूर्व विधान परिषद सदस्य लाल दास राय,राजद के पूर्व विधायक विजेंद्र यादव,मुखिया रिंकू सिंह,बबलू सिंह समेत दर्जनों पंचायतों के मुखिया,जिला पार्षद भोजपुर और झारखंड से विभिन्न समुदायों और जनप्रतिनिधियों का देर रात तक आना जाना लगा रहा।वहीं कभी राजद की नेत्री के रूप में उभरी रितु जायसवाल ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर लोगों को भौचक बना दिया।
बरहाल यह माना जा सकता है की स्व राम बल्लभ बाबू के पुत्र पुंज कुमार सिंह बालू माफिया के रूप में चर्चित रहे,सामाजिक सरोकार के बीच पर उसको सरजमीं पर उतार दिया पौत्री सोनाली ने।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने असम के डेरगाँव में लचित बोरफुकन पुलिस अकादमी का लोकार्पण किया।

rktvnews

भोजपुर:तरारी में विधायक के कम्पनी द्वारा पर्चाधारियों को उजाड़ने के खिलाफ आरा सांसद के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर मांग-पत्र सौपा!

rktvnews

उज्जैन: 2 प्रत्याशियों ने किया आज नामांकन पत्र दाखिल।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलक्टर पहुंचे ग्राम पंचायत, आमजन की सुनी परिवेदनाएं, मौके पर ही जिला अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सूरत हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय विमान पत्तन घोषित करने को स्वीकृति प्रदान की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 12 अप्रैल 25

rktvnews

Leave a Comment