RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा आपदा प्रभावित लाभुकों को 1. 81 करोड़ की अनुग्रह राशि का चेक वितरण।

जिला पदाधिकारी के निर्देशन में मिशन मोड में वर्षों से लंबित आपदा राहत वितरण मामलों का त्वरित निष्पादन सम्पन्न।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)14 जनवरी।आज पुष्करणी सभागार में जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह के द्वारा आपदा से प्रभावित लाभुकों को 1. 81 करोड़ की लंबित अनुग्रह राशि का भुगतान चेक के माध्यम से किया गया। जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह के निर्देशन में मिशन मोड में आपदा राहत वितरण वर्षों से लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन वैशाली जिले में आपदा राहत कार्यों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई।
जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा वर्षों से लंबित आपदा राहत मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से कुल 51 लाभुकों के बीच 1,81,36,500 रुपये (एक करोड़ इक्यासी लाख छत्तीस हजार पाँच सौ रुपये) की सहायता राशि वितरित की गई। यह राशि डूबने, सड़क दुर्घटना, अगलगी, वज्रपात से पशु मृत्यु एवं भवन क्षति जैसे विभिन्न आपदा प्रकरणों से संबंधित थी।
विवरण के अनुसार कुल 51 मामलों का निष्पादन किया गया, जिनमें वर्ष 2017 से 2025 तक के लंबित मामलें सम्मिलित थे। अनुग्रह अनुदान (मृत्यु) मद के अंतर्गत डूबने, सड़क दुर्घटना एवं अगलगी से संबंधित मामलों में कुल 45 लाभार्थियों को 1,80,00,000 रुपये वितरित किए गए। वज्रपात से पशु मृत्यु के तीन मामलों में 1,12,500 रुपये तथा अगलगी में नष्ट हुए भवनों के तीन मामलों में 24,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस प्रकार कुल 51 मामलों में 1,81,36,500 रुपये का भुगतान किया गया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी अंचलों से पुराने लंबित मामलों को चिन्हित कर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया। हाजीपुर अंचल में 7 मामले, राघोपुर में 10, बिदुपुर में 5, जंदाहा में 5, चेहराकला में 4, महुआ में 4, भगवानपुर में 3, देसरी में 3, पटेढ़ी बेलसर में 3, लालगंज में 2, सहदेई बुजुर्ग में 2, वैशाली में 1, पातेपुर में 1 तथा राजापाकर में 1 मामले का निष्पादन किया गया। इन प्रकरणों में डूबने, सड़क दुर्घटना, अगलगी, पशु क्षति एवं भवन क्षति से संबंधित मामले शामिल थे।
यह शिविर विशेष रूप से इसलिए भी महत्वपूर्ण रहा क्योंकि इसमें वर्ष 2017 से लंबित मामलों को प्राथमिकता दी गई। वर्ष 2017 के 2, 2019 के 2, 2020 के 4, 2021 के 2, 2022 के 4 तथा 2025 तक के कुल 51 लंबित मामलों का अंतिम रूप से निस्तारण किया गया।
चेक प्राप्त करते समय लाभार्थियों के चेहरे पर संतोष, राहत और भावुकता साफ झलक रही थी। वर्षों से आर्थिक सहायता की प्रतीक्षा कर रहे अनेक परिवारों के लिए यह क्षण अत्यंत भावनात्मक था, क्योंकि लंबे समय से लंबित मामलों का आज समाधान हुआ। लाभुकों ने जिला पदाधिकारी महोदया की मानवीय संवेदनशीलता, तत्परता और जनहित के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया तथा उन्हें कोटि-कोटि आशीर्वाद दिया। कई लाभार्थियों ने कहा कि इस सहायता से उन्हें कठिन परिस्थितियों में संबल मिला है और उनके परिवार के भविष्य को नई दिशा मिली है।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने इन लंबित मामलों को मिशन मोड में निष्पादित करने का संकल्प लिया है और भविष्य में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता के लिए लंबे समय तक प्रतीक्षा न करनी पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन मानवता की सेवा और लोक कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस कार्यक्रम में वैशाली जिला के आपदा पीड़ित परिवारों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही | इस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), प्रभारी पदाधिकारी (आपदा प्रबंधन), कार्यालय कर्मी, सभी अंचलों के नाजिर, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:इंडिया महागठबंधन के भोजपुर के सभी जिला अध्यक्ष व सचिवों की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:मन,वचन और श्रवण की पवित्रता से जीवन धन्य हो जाता है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

पटना : पंच मंदिर में श्री राम कथा (प्रवचन) आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश में गूगल करेगा आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर में निवेश।

rktvnews

भोजपुर:बी.एस.एस.बचरी के प्राचार्य डॉ.निर्मल राय को की गई विदाई।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment