RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: कांग्रेस जिला कार्यालय में बिंदेश्वरी दुबे की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जनवरी।समर्पित स्वतंत्रता सेनानी, सजग प्रहरी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पं बिंदेश्वरी दूबे की 105वीं जयंती पर भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के शहीद भवन स्थित जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम ने की। उपस्थित कांग्रेसजनों ने दूबे जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा उनके विचारों और संघर्षमय जीवन को स्मरण किया।
अध्यक्ष अशोक राम ने बताया कि पंडित बिंदेश्वरी दूबे जी केवल बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश की राजनीति में लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय के सशक्त प्रहरी रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन में सदैव गरीब, वंचित और शोषित वर्गों की आवाज़ को मजबूती दी। आज के समय में जब संवैधानिक संस्थाओं पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, तब पंडित जी के विचार और आदर्श हम सभी कांग्रेसजनों के लिए मार्गदर्शक हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए लोकतंत्र की रक्षा और जनहित के संघर्ष को और तेज़ करना होगा। कार्यक्रम समापन पर उनके आदर्शों को आत्मसात करने, संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में प्रोफेसर राजेंद्र ओझा, घनश्याम उपाध्याय, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, बीरेंद्र मिश्रा, रजी अहमद, खुशबू खातून, गजेंद्र चौधरी, अफजल हुसैन चांद, डॉ मालती पाण्डेय, जितेन्द्र शर्मा, बिजेंद्र राय, प्रमोद राय, अशोक यादव, सूर्य प्रकाश, शिव कुमार प्रसाद, शैल देवी, डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, घनश्याम चौधरी, ओम नारायण, रमेश प्रसाद सहित दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार:शिक्षक नियुक्ति में इतिहास रचेगा बिहार।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

सावधान!अतिक्रमणकारियों की शामत 6 मई 23 को जिला स्तरीय अतिक्रमण हटाओ अभियान आयोजित करेगा जिला प्रशासन भोजपुर।

rktvnews

दिल्ली के नेवी चिल्ड्रन स्कूल में विभिन्न सुविधाओं का शुभारंभ।

rktvnews

भारतीय मानक ब्यूरो ने ई-कॉमर्स कंपनियों पर कार्रवाई तेज की।

rktvnews

चतरा:पर्यटन स्थलों पर चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, लोगों को किया गया जागरूक।

rktvnews

Leave a Comment