RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:हर्ट डिज़ीज,बीपी,शुगर को कंट्रोल के लिए खान-पान के साथ टहलना जरुरी : डा अमित जयसवाल

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 सितंबर। सोमवार को वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर आरा में चिकित्सकों के द्वारा एक जागरूकता रैली सह वॉकथन का आयोजन किया गया। आरा के रेड क्रॉस सोसाइटी के पास से यह जागरुकता रैली शुरू हुआ जो अश्वारोही पुलिस, कलेक्ट्रेट, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, नागरी प्रचारिणी, दक्षिणी रमना, होटल पार्क व्यू, शहीद भवन होते हुए फिर से रेड क्रॉस सोसाइटी के पास आकर समाप्त हुआ।यह आयोजन IMA आरा और हार्ट केयर सेन्टर व आदृति हॉस्पिटल,नाला मोड़, एम पी बाग,आरा के बैनर तले इस जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर चिकित्सकों ने लोगों को हृदय रोग को लेकर जागरूक किया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ पी सिंह ने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में कम उम्र में ही लोग ह्रदय रोग, उच्च रक्तचाप और शुगर जैसी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं, ऐसे में उनको इस बीमारी से बचने के उपाय को जानना जरूरी होगा। उन्होंने बताया कि लोगों को इससे बचने के लिए कम से कम एक घंटा अपने शरीर पर जरूर ध्यान देना चाहिए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिला सचिव डॉ विजय गुप्ता ने भी लोगों को ह्रदय रोग के लक्षण और उससे बचने के उपाय को लेकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि लोग अधिक अपेक्षाओं का बोझ लेने के कारण भी हार्ट अटैक, हाई बीपी और शुगर की समस्या से ग्रसित हो रहे हैं ऐसे में उन्हें अपने दिनचर्या के साथ-साथ खाने का भी विशेष ख्याल रखना चाहिए। हार्ट केयर सेंटर व आदृति अस्पताल आरा के निदेशक और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित जायसवाल ने कहा कि आज देश के अधिकांश लोग हृदय रोग, बीपी , शुगर की समस्या से जूझ रहे हैं, जबकि पहले ये बीमारी अधिक उम्र के लोगों को होती थी। उन्होंने बताया कि इस बीमारी को सही समय पर पहचान की जरूरत है ताकि उसे बचाव के साथ उसका उपाय भी किया जा सके। उन्होंने बताया कि कोरोनरी आर्टरी डिजीज, बीपी,शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए खान-पान के साथ-साथ टहलना भी जरूरी है ऐसे में हर उम्र के लोगों को शारीरिक व्यायाम और खासकर के नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक पर जरूर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि ह्रदय रोग के बढ़ने के कई कारण है जिसमें भागदौड़ की जिंदगी और लाइफस्टाइल में तेजी से आ रहा बदलाव भी है लेकिन अपने शरीर का ख्याल रखने के लिए सभी को कुछ वक्त अपने लिए भी निकालना होता है। कार्यक्रम में डॉ एसके रूंगटा, डॉ सतीश कुमार सिन्हा, डॉक्टर केके सिंह, डॉ बालाजी श्रीवास्तव, डॉक्टर राजीव रंजन, डॉ जीवेश कुमार , डॉ. अशोक कुमार पांडेय, डॉक्टर ए अहमद, अवधेश पांडे, रामकुमार सिंह, टिंकू अग्रवाल, गुंजय जी, डॉक्टर विवेक राज, डॉ. प्रशांत समेत कई लोग थे।डॉक्टर पी सिंह ने सभी डॉक्टरों को धन्यवाद कहा आई एम की तरफ से और हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर अमित जायसवाल को आयोजन को सक्सेसफुली ऑर्गेनाइज करने के लिए धन्यवाद दिया।

Related posts

खुशी भारद्वाज ने पंकज त्रिपाठी के साथ काम करने के अनुभव साझा किए।

rktvnews

प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मंत्री।

rktvnews

सम्मानो से बढ़ती है जिम्मेदारियां : दीप श्रेष्ठ

rktvnews

भोजपुर: मतदान के प्रति जागरूकता को ले अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर के नेतृत्व में जीविका दीदियों एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा कैंडल मार्च।

rktvnews

भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विद्यालयों में किए जा रहे असैनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर किया नमन।

rktvnews

Leave a Comment