RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा मंडल कारा का किया गया निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 जून।आज मंडल कारा, आरा का संयुक्त निरीक्षण जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर, जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया तथा पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान शल्य चिकित्सा वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया गया एवं बंदियों से स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सकीय सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। इस क्रम में कारा की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की रहन-सहन की स्थिति, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं समुचित रख-रखाव की समग्र समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने जेल अधिकारियों को सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करने एवं कैदियों के स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किया। साथ ही,परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक (मंडल कारा, आरा), अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता (भवन प्रमंडल) एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

आपदा जोखिम वित्तीय पोषण समुदायों की सुरक्षा, स्वास्थ्य व कल्याण, अर्थव्यवस्थाओं की स्थिरता और पर्यावरण के संरक्षण में एक निवेश है: डॉ. भारती प्रवीण पवार।

rktvnews

भोजपुर:लोजपा जिला अध्यक्ष ने किया झंडोतोलन।

rktvnews

वाल्मीकिनगर में निर्माणाधीन 102 कमरों वाले अतिथि गृह एवं 500 सीट की क्षमता वाले प्रेक्षागृह का सचिव, भवन निर्माण विभाग, बिहार ने किया निरीक्षण।निर्माणाधीन अतिथिगृह एवं प्रेक्षागृह को शीघ्र कराएं फंक्शनल : सचिव

rktvnews

गढ़वा:15 नवम्बर से 29 दिसम्बर 2023 तक “आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत गढ़वा जिले के विभिन्न पंचायतों में होगा शिविर का आयोजन।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारीगण रायपुर पहुंचे, विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की करेंगे समीक्षा।

rktvnews

सीतामढ़ी:इको फ्रेंडली दीपावली मनाने हेतु बाल समिति के नेतृत्व में निकाली गई जन जागरुकता रैली।

rktvnews

Leave a Comment