RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बैंक प्रबंधक रजनीश कुमार के जन्मदिन पर श्री चित्रगुप्त मंदिर में हुआ सुंदरकांड का पाठ।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 अप्रैल। गुरुवार को जिले के सबसे प्राचीन भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर बाबू बाजार आरा के प्रांगण में हर्ष और उल्लास के माहौल में यूनियन बैंक के प्रबंधक रजनीश कुमार का जन्मदिन मनाया गया।इस मांगलिक अवसर पर श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर और परिवार के पुरुष और महिलाएं काफी संख्या में उपस्थित रहे। इस संबंध में श्री चित्रगुप्त आध्यात्मिक कल्याण ट्रस्ट के डॉक्टर मृत्युंजय कुमार सिन्हा ने बताया कि जन्मदिन को धार्मिक रीति रिवाज से सभी हिन्दुओं को मनाना चाहिए। जिस मंदिर में बाबा चित्रगुप्त जी महाराज ,राधा कृष्ण, बाबा भोलेनाथ, श्री हनुमान जी महाराज उपस्थित हैं वहां धार्मिक आयोजन और मंगलकारी होता है। धार्मिक आयोजन मंदिर के पुजारी श्रीनारायण उपाध्याय , रमेश उपाध्याय , गोविंद उपाध्याय ,अजय शर्मा की देखरेख में सनातन रीति रिवाज से “सुंदरकांड” के सार्वजनिक पाठ के साथ पुजारी खानदान के उपस्थिति में उनके सहयोग से संपन्न हुआ।अन्य गणमान्य भक्त जन सैकड़ों की संख्या में रात्रि 10 बजे तक भजन कीर्तन के साथ रामायण के सुंदरकांड , संकटमोचन हनुमानाष्टकम , हनुमान चालीसा के बाद आरती करके प्रसाद वितरण हुआ श्री चित्रगुप्त मंदिर में स्थित सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए डॉ सिन्हा ने बताया की रामनवमी के शुभ अवसर पर भगवान राम जन्मोत्सव के बाद उनके छठी के उपलक्ष्य में दिनांक 11/04/2025 को रात्रि प्रीति भोज का आयोजन होगा जिसमें स्थानीय लोगों के अतिरिक्त चित्रांश परिवार को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया ।

Related posts

बक्सर:केन्द्रीय विद्यालय, बक्सर को आवंटित नए भवन का डीएम ने किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:बिहार की लोक संस्कृति की प्रस्तुति हेतु NSS की टीम ने ओडिशा के लिए किया प्रस्थान।

rktvnews

केन्‍द्रीय बजट 2026-27 में प्रस्‍ताव रखा गया है कि भारत विस्‍तार-एक बहुभाषीय एआई टूल किसानों की खेती की उत्‍पादकता बढ़ाएगा, किसानों के निर्णय लेने की क्षमता में सुधार करेगा और परामर्श सहायता के माध्‍यम से जाखिम को कम करेगा।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम के तहत कैंपस एंबेसडर एवं स्वयंसेवकों संग बैठक आयोजित।

rktvnews

सिवान:मुख्य सचिव द्वारा विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आहुत की गई।

rktvnews

रामगढ़:पीवीयूएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment