RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की तृतीय हिंदी सलाहकार समिति की हुई बैठक।

हिंदी एक सशक्त भाषा,अपने जीवन में बढ़ाये उपयोग-राजीव रंजन सिंह

अपने घर में उपयोग से हिंदी को मिलेगी मजबूती-प्रो एस पी सिंह बघेल

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 जनवरी।विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की अध्यक्षता में आज मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की तृतीय संयुक्त हिन्दी सलाहकार समिति की बैठक नई दिल्ली में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी सदस्यों का वहाँ उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया। तत्पश्चात, मंत्रालय के दोनों विभागों, मत्स्यपालन विभाग और पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से उनके यहाँ किए जा रहे राजभाषा कार्यान्वयन कार्यों के संबंध में एक प्रस्तुति की गई, जिसमें उल्लेखित प्रगति एवं प्रयासों की समिति के सदस्यों ने सराहना की। इस अवसर पर मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय मंत्री राजीव रंजन सिंह और मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय राज्य मंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल ने संयुक्त रूप से इस अवसर पर पशुपालन और डेयरी विभाग तथा मत्स्यपालन विभाग की हिंदी पत्रकाओं क्रमशः सुरभि, मत्स्य भारती और मत्स्य कीर्ति तथा विभागीय शब्दावली का विमोचन किया ।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि हिंदी एक सशक्त भाषा है और हमे अपनी हीन भावना से ऊपर उठकर सरकारी और निजी कार्यो में इसका अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए,तभी हम उसे आगे बढ़ा पाएंगे।
राज्य मंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी की बेहतरी के लिए हमे उसका उपयोग अपने घर से ही प्रारंभ करना होगा,तभी आने वाली पीढ़ी को उसकी महत्ता पता चलेगी।
विभागीय मंत्रियों ने अपने सम्बोधन में मत्स्यपालन विभाग और पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा किए गए बेहतर राजभाषा कार्यान्वयन के लिए संबन्धित अधिकारियों को बधाई दी तथा मंत्रालय के दैनिक कार्यालयी कार्यों में राजभाषा हिन्दी के अधिक से अधिक प्रयोग की अपील की।
कार्यसूची पर विस्तृत विचार-विमर्श के दौरान समिति के सभी सदस्यों ने राजभाषा के कार्यान्वन हेतु किए गए प्रयासों और प्रयत्नों की सराहना की और मंत्रालय में हिन्दी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने तथा लक्ष्यों को प्राप्त करने संबंधी अपने विस्तृत सुझाव और विचार प्रस्तुत किए। विशेष रूप से, सभी गैर सरकारी सदस्यों ने पिछली बैठक की तुलना में मत्स्यपालन विभाग और पशुपालन एवं डेयरी विभाग में हिंदी के प्रयोग की दिशा में हुई प्रगति की सराहना की।

Related posts

सांसद ने किया अपराधियों का पीछा!अपराधियों ने तानी पिस्तौल।

rktvnews

बजट 2026-27 : इस तरह थैली से बाहर आती है ‘कॉर्पोरेट बिल्ली’!

rktvnews

पटना में नहीं दिखा बिहार बंदी का असर।

rktvnews

भोपाल:रविरंग महोत्सव:” कहानी का रास्ता” पुस्तक का विमोचन।

rktvnews

मरने वाले व्यक्ति को गजेंद्र मोक्ष की स्तुति सुनाना चाहिए : श्री जीयर स्‍वामी जी महाराज

rktvnews

भोपाल:कजाकिस्तान में हुई 16वीं एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते 17 पदक।

rktvnews

Leave a Comment