RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:कजाकिस्तान में हुई 16वीं एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते 17 पदक।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पदक विजेता खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)01 अक्टूबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर 16वीं एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप के 9 पदक विजेता खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने इन सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप इन सभी खिलाड़ियों को 10.81 लाख रूपए से अधिक की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट में ऐश्वर्य प्रताप सिंह (1 स्वर्ण, 1 रजत पदक), सुश्री आशी चौकसे (1 स्वर्ण पदक), कुशाग्र सिंह राजावत (1 स्वर्ण पदक), शमी उल्लाह खान (1 स्वर्ण पदक), नीरू ढाडा (2 स्वर्ण पदक), मानसी रघुवंशी (1 स्वर्ण, 1 रजत पदक), ज्योतिरादित्य सिंह सिसोदिया (1 कांस्य पदक), सैय्यद अहयान अली (1 कांस्य पदक) और सूरज शर्मा (4 स्वर्ण, एक रजत) शामिल रहे।
उल्लेखनीय है कि कजाकिस्तान में 16 से 30 अगस्त 2025 तक 16वीं एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप सम्पन्न हुई। इस चैम्पियनशिप में म.प्र. राज्य शूटिंग एकेडमी, भोपाल के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के दल में से 9 खिलाड़ियों ने कुल 17 पदक अर्जित किए। इनमें 12 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक और 2 कांस्य पदक शामिल हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पदक विजेताओं की भेंट के दौरान प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण मनीष सिंह, संचालक खेल राकेश कुमार गुप्ता सहित खेल विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल के कैंसर वार्ड व अत्याधुनिक कैंसर मशीन का किया उद्घाटन।

rktvnews

भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) तिरुपति के शोधकर्ताओं ने ‘हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था’ की ओर बढ़ने के लिए मेथनॉल और फॉर्मेल्डिहाइड के संयोजन से हाइड्रोजन उत्पादन की एक कुशल विधि विकसित की है।

rktvnews

भोजपुर:संघ अपने पांच संकल्प के साथ चला रहा है घर घर संपर्क अभियान।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

अपराध रोकने में जिला प्रशासन और बिहार सरकार नाकाम:अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी

rktvnews

नवादा: कोलकाता के घोष दंपत्ति ने आलिशा को दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण हेतु लिया गोद।

rktvnews

Leave a Comment