RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना में नहीं दिखा बिहार बंदी का असर।

पटना बाईपास ,पटना-बिहटा और पटना -औरंगाबाद रोड में छिटपूट आगजनी और जाम की घटना दिखी।

पटना/बिहार(रवि शेखर प्रकाश)23 मार्च।राष्ट्रीय जन जन पार्टी के भूमिहार नेता आशुतोष कुमार ने युटूबर पत्रकार मनीष कश्यप की रिहाई को लेकर 23 मार्च को बिहार बंद का आह्वान किया था ।इस बंदी का पटना में कोई खास असर नहीं दिखा ।आम दिन की तरह सभी स्कूल और दुकाने खुली रही।यातायात पर भी कोई असर यहाँ देखने को नहीं मिला ।पटना बाईपास ,पटना- औरंगाबाद रोड ,पटना -बिहटा रोड ,पटना -नालंदा रोड़ को जाम किया गया ।कही-कही सडकों पर लोगों के द्वारा आगजनी करके सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया ।
रास्ट्रीय जन जन पार्टी ने नेता आशुतोष का कहना है की सरकार फर्जी केस बनाके सच तक के पत्रकार मनीष कश्यप को जेल में डाली है।मनीष कश्यप एक निर्भिक पत्रकार है।सरकार जल्द इन्हें रिहा करे ।वही इनके समर्थक उप मुख्य मंत्री तेजस्वी के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग कर रहें थे ।वही बिहार प्रशासन का रवैया शन्तिपूर्ण रहा ।प्रशासन का कहना है की आन्दोलन करने वालों के उपर कार्रवाई होगी ।

Related posts

दरभंगा:आपदा से बचाव हेतु पर्यवेक्षण गृह और बाल गृह में आवासित किशोरों को किया गया प्रशिक्षित।

rktvnews

निजी विद्यालयों के शोषणों की शिकायतों पर सख्त हुई दिल्ली सरकार,12 के खिलाफ कारण बताओ नोटिस किया जारी ।

rktvnews

भोजपुर:जिला नियोजनालय, भोजपुर, द्वारा एक दिवसीय जॉब कैम्प में 187 अभ्यार्थी में 57 का हुआ चयन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 21 मई 25

rktvnews

सुदामा प्रसाद ने किया विभिन्न गांवों का दौरा,दुर्घटनाओं में मृतकों के परिजनों से की मुलाकात।

rktvnews

नारनौल:समाधान शिविर में आईं 42 शिकायतें।

rktvnews

1 comment

rktvnews.com March 23, 2023 at 11:36 pm

Rktv news के पत्रकार अनिल सिंह को बहुत बहुत बधाई और आशीर्वाद है ।इन्होने rktv news के जरिये पत्रकारिता के क्षेत्र मे एक सकारत्म्क पहल शुरु किया है। अभी कुछ ही दिन हुये है इस न्यूज पोर्टल को शुरु किये ।लोगों से काफी स्नेह और प्रशंसा मिल रही है।

Reply

Leave a Comment