RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

सांसद ने किया अपराधियों का पीछा!अपराधियों ने तानी पिस्तौल।

पीड़ित महिला और पकड़े गए अपराधियों संग सांसद सुशील सिंह

औरंगाबाद/बिहार(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 07 मई। औरंगाबाद से एक रोचक घटना सामने आई है जिसमे महिला से गले की चैन छीन भाग रहे अपराधियों का सांसद ने पीछा कर पुलिस से पकड़वाया ।घटना के संबंध में बताया जा रहा है की औरंगाबाद सांसद सुशील सिंह सासाराम से लौट रहे थे। तभी रास्ते में एक महिला ने उन्हें बताया कि उनका चेन छीन कर कुछ बाइक सवार भाग रहे हैं। भाग रहे बाइक सवार अपराधियों का सांसद सुशील सिंह ने अपने गाड़ी से लगभग 10 किमी तक पीछा किया सांसद द्वारा पीछा किया जाने के दौरान अपराधियों ने सांसद पर पिस्टल तक तान दी, और धमकी दी कि पीछा किया तो गोली मार देंगे। लेकिन सांसद अपनी गाड़ी से उनका पीछा कराते रहे। फिर एक जगह अपराधियों की बाइक गिर गयी और वो खेत में भागने लगे। तब सांसद के सुरक्षाकर्मियों व पुलिस पैट्रोल पार्टी ने उन्हें घेरकर पकड़ा और महिला की चैन वापस करवाई।

Related posts

मैं एमएलसी, एमएलए या मंत्री रहूं या ना रहूं पर स्व विजय सिंह के परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा:संतोष कुमार सिंह

rktvnews

देवघर:कुमैठा स्पोर्ट कॉम्पलेक्स में बच्चों हेतु अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा होगी उपलब्ध: उपायुक्त

rktvnews

वैशाली:पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, सभी पंचायतों में सोलराइजेशन तेज करने का निर्देश।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने किया मीठापुर- महुली फोरलेन एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय टनल निर्माण का निरीक्षण।

rktvnews

विज्ञान, समाज और विकास’ पर आयोजित होगा बिहार समाज विज्ञान अकादमी का चतुर्थ अधिवेशन!जुटेंगे देश – विदेश के प्रतिष्ठित विद्वान।

rktvnews

Leave a Comment