RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:नगरपालिका आम चुनाव 2026 के निमित्त महापौर/अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के निर्वाचन हेतु विभिन्न निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी को किया गया नामित।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )09 जनवरी।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, (नगरपालिका) रामनिवास यादव के द्वारा जानकारी दी गई कि झारखण्ड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 541 (3) एवं (4) तथा झारखण्ड नगरपालिका निर्वाचन एवं चुनाव याचिका नियमावली, 2012 के नियम 25 तथा 26 के अध्यधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए गिरिडीह जिलांतर्गत महापौर/अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के निर्वाचन हेतु विभिन्न निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी को नामित किया गया है। नामित निर्वाची पदाधिकारी अपने-अपने नगर निकाय क्षेत्रों में महापौर और नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ-साथ वार्ड सदस्यों के निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया का संचालन करेंगे। वहीं, सहायक निर्वाची पदाधिकारी उन्हें चुनाव कार्यों में सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी को अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्धारित कानूनी प्रावधानों के तहत निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है।

नामित निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी की भूमिका अहम

1. महापौर के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में विजय सिंह बीरूआ, अपर समाहर्ता, गिरिडीह तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में मो. अमीर हमजा, अंचलाधिकारी, बेंगाबाद और शशि भूषण वर्मा, अंचलाधिकारी, डुमरी को नामित किया गया है।

2. नगर निगम के वार्ड पार्षद ( वार्ड संख्या 01 से 09 ) के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में गणेश रजक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, गिरिडीह तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में आशुतोष कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी और वरुण कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी गिरिडीह को नामित किया गया है।

3. नगर निगम के वार्ड पार्षद ( वार्ड संख्या 10 से 18 ) के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में जितेंद्र प्रसाद, अंचलाधिकारी, गिरिडीह तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में इमरान फारूकी, जिला नियोजन पदाधिकारी और कांतु कुमार, जिला कृषि कनीय अभियंता, गिरिडीह को नामित किया गया है।

4. नगर निगम के वार्ड पार्षद ( वार्ड संख्या 19 से 27 ) के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में बिनोद कुमार सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में अश्विनी कुमार ओझा, जिला सहकारिता पदाधिकारी और कपिलदेव मेहता, जिला योजना एवं मूल्यांकन पदाधिकारी को नामित किया गया है।

5. नगर निगम के वार्ड पार्षद ( वार्ड संख्या 28 से 36 ) के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में अमरेन डांग, भूमि सुधार उप समाहर्ता तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में प्रवीण कुमार, श्रम अधीक्षक और डब्लू साव, सहायक निबंधन सहयोग समितियां को नामित किया गया है।

6. बड़की सरैया नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में संतोष गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, बगोदर सरिया तथा फणीश्वर रजवार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बिरनी और प्रवीण कुमार, अंचलाधिकारी, बगोदर को नामित किया गया है।

7. बड़की सरैया नगर पंचायत के वार्ड पार्षद ( वार्ड संख्या 01 से 06) के निर्वाची पदाधिकारी के रूप में श्री संतोष कुमार, अंचलाधिकारी, सरिया तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में ऋषिकेश मरांडी, अंचलाधिकारी पीरटांड़ और संजय कुमार साव, सहायक अभियंता, कोनार नहर प्रमंडल बगोदर को नामित किया गया है।

8. बड़की सरैया नगर पंचायत के वार्ड पार्षद ( वार्ड संख्या 07 से 12) के निर्वाची पदाधिकारी के रूप में ललित नारायण तिवारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिया तथा उत्तम कुमार, सहायक कृषि अभियंता और अजय कुमार महतो, सहायक अभियंता, कोनार नहर प्रमंडल बगोदर को नामित किया गया है।

9. धनवार नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में सुनील कुमार प्रजापति, भूमि सुधार उप समाहर्ता खोरीमहुआ तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में नरेश कुमार वर्मा, अंचलाधिकारी, जमुआ और अभिषेक कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी खोरीमहुआ को नामित किया गया है।

10. धनवार नगर पंचायत के वार्ड पार्षद ( वार्ड संख्या 01 से 06) के निर्वाची पदाधिकारी के रूप में यशवंत कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी धनवार तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में इंद्रदेव कुमार, सहायक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल गिरिडीह और मनोज कुमार सिंह, सहायक अभियंता पथ निर्माण विभाग भाग 2 गिरिडीह को नामित किया गया है।

11. धनवार नगर पंचायत के वार्ड पार्षद ( वार्ड संख्या 07 से 11) के निर्वाची पदाधिकारी के रूप में देवेंद्र कुमार दास, प्रखंड विकास पदाधिकारी धनवार तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में सन्नी आशीष बालमुचु, प्रक्षेत्र अधीक्षक, जिला कृषि विभाग और अमित कुमार बेक, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रक्षेत्र गिरिडीह को नामित किया गया है।

Related posts

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को संपूर्ण रूप से स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने हेतु निर्गत किये जा रहे आयुष्मान कार्ड की समीक्षा।

rktvnews

फिर एक बार मोदी सरकार!भाजपा युवा मोर्चा ने चलाया दीवाल लेखन कार्यक्रम।

rktvnews

मुख्यमंत्री 14 अगस्त को वरिष्ठ पत्रकार-लेखक सुधीर सक्सेना को वसुंधरा सम्मान से सम्मानित करेंगे।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने दिए निर्देश : क्षतिग्रस्त घरों के लाभुकों को मिलेगी राहत।

rktvnews

बबूल के पेड़ पर लटका मिला टेंपो चालक का शव।

rktvnews

Leave a Comment