RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

10 जून को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में लगेंगे शिविर।

श्रीगंगानगर/राजस्थान 09 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 10 जून को जिले में विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में शिविर आयोजित कर आमजन को राहत दी जायेगी।
जिला कलक्टर श्री सौरभ स्वामी ने बताया कि 10 जून को विधानसभा सादुलशहर क्षेत्र में श्रीगंगानगर की ग्राम पंचायत कालियां में, सादुलशहर के वार्ड नम्बर 21 में शिविर आयोजित होगा। 10 जून को विधानसभा गंगानगर के शहरी क्षेत्र में वार्ड नम्बर 45, 48, 49 में, विधानसभा श्रीकरणपुर में ग्राम पंचायत 32 एफ अरायण में, पदमपुर की ग्राम पंचायत मांझुवास एवं नरसिंहपुरा तथा करणपुर एवं पदमपुर के शहरी क्षेत्र में वार्ड नम्बर 21-21 में शिविर आयोजित होगा। 10 जून को विधानसभा रायसिंहनगर की ग्राम पंचायत ठाकरी में, विजयनगर के ग्राम पंचायत 10 एएस, अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 30 एपीडी एवं रायसिंहनगर के शहरी क्षेत्र में वार्ड नम्बर 26 में एवं श्रीविजयनगर के शहरी क्षेत्र में वार्ड नम्बर 21 में शिविर आयोजित होगा। 10 जून को विधानसभा सूरतगढ़ की ग्राम पंचायत बीरमाना एवं हरदासवाली में तथा सूरतगढ़ शहरी क्षेत्र में वार्ड नम्बर 24 एवं 25 में शिविर आयोजित होगा। विधानसभा अनूपगढ़ में 10 जून को घड़साना क्षेत्र के गांव 2 एमएलडीए, 2 जीडीबी में तथा अनूपगढ़ नगरपालिका में वार्ड नम्बर 26 में शिविर आयोजित होगा।

Related posts

व्यंग्य:ये फ्रेंडशिप, वो नहीं छोड़ेंगे!

rktvnews

भोजपुर:ईज ऑफ लिविंग के तहत जनता दरबार में जिला पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएँ।

rktvnews

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक’ शासन सचिव ने ’छात्रवृति योजनाओं में फ्रॉड करने वाले शिक्षण संस्थाओं एवं विद्यार्थियों को डिबार करने के दिये निर्देश’

rktvnews

मध्यप्रदेश:वनवासी मजदूर भाई-बहनों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में पंचायतीराज विभाग की समीक्षा की।

rktvnews

वेदांता बालको ने हासिल किया एएसआई का परफॉर्मेंस स्टैंडर्ड वी3 सर्टिफिकेट।

rktvnews

Leave a Comment