RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: भारतीय मजदूर संघ भोजपुर इकाई ने प्रधानमंत्री को डीएम के माध्यम से अपनी मांगो संबंधी ज्ञापन को किया सुपुर्द।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 अगस्त।आज भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय मजदूर संघ जिला ईकाई भोजपुर, आरा के वैनर तले जिला संयोजक अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में श्रमिको/कर्मचारियों के मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी भोजपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री,भारत सरकार, केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री, भारत सरकार एवं केंद्रीय वित्त मंत्री भारत सरकार को प्रेषित किया गया । उक्त कार्यक्रम में भोजपुर जिले के कई विभागों के कर्मचारी,श्रमिको ने भाग लिया। कार्यक्रम में ग्रामीण बैंक के कर्मियों की सहभागिता सराहनीय रही। पोस्टल के साथ अन्य विभागों के भी सहकर्मी भी भाग लिए।
कार्यक्रम में नारों के साथ जोश भरने वालों में डाॅ. जितेंद्र शुक्ला , रणवीर कुमार ,मयंक कुमार, अविनाश प्रधान, ओम प्रकाश जी,शिव कुमार जी ,प्रदीप कुमार मिश्र, सूरज कुमार, कुमारी प्रियंका,वर्षा ,श्री सेवा प्रसाद ,अनिल कुमार गुप्ता,नरेंद्र कुमार, रणजीत पाण्डेय, हृदया नंद चौधरी,कृष्ण कुमार ,रजनीश कुमार, ललन राम मिना, धर्मेश कुमार पांडेय आदि मुख्य रुप से रहे।

मुख्य मांगे

Epf के तहत न्यूनतम पेंशन ₹ 1000 से बढ़ाकर 7500 किया जाए।

पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू किया जाए।

बैंकों में 5 day week लागू किया जाए।

कांट्रैक्ट वर्कर सहित सभी के लिए समान काम के लिए समान वेतन लागू किया जाय।

जीवन यापन के लिए बढ़ती लागत के अनुसार न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी किया जाए।

सभी तरह के स्कीम वर्करों यथा आंगन बाड़ी,आशा मिड डे मील आदि के लिए मानदेय में बढ़ोतरी किया जाए।

लेबर कोड में मौजूद मजदूर विरोधी प्रावधानों में यथोचित संशोधन किया जाए…आदि।

Related posts

रायपुर : राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन किया।

rktvnews

एमएसएमई विकास कार्यालय पटना द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला सह संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:प्रभावती अस्पताल में प्रसूता माताओं के बीच जच्चा बच्चा पौष्टिक किट का जिलाधिकारी ने किया वितरण।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव का राजकीय समारोह के रूप में होगा आयोजन : जिलाधिकारी

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक समन्वय बैठक।

rktvnews

सारण:6 ,7 एवं 8 दिसंबर 2023 को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का होगा आयोजन!राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के सफल संचालन हेतु समितियों का हुआ गठन।

rktvnews

Leave a Comment