
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 अगस्त।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के भोजपुर जिला कार्यालय, गुरुदेव मार्केट, बड़की संदिया में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में यादव रामसकल भोजपुरिया, मनोज पासवान, पिंटू तिवारी, राजेश साहू, डॉ. प्रवीण कुमार,प्रमोद पासवान सहित संजय राय, राघवेंद्र प्रताप सिंह, आदि रहे।

