RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सितंबर माह में होने जा रहा जसम का दूसरा जिला सम्मेलन।

अभिव्यक्ति की आजादी के पक्ष में जन संस्कृति को मजबूत करने के उद्देश्य से होने जा रहा सम्मेलन।
बैठक में रामयश अविकल ने ‘इंगूर-टिकुली’ कहानी का पाठ किया।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 अगस्त।कल रविवार को आरा के नवादा स्थित जेपी उत्सव भवन में जन संस्कृति मंच, आरा-भोजपुर की एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक में जन संस्कृति मंच के दूसरे जिला सम्मेलन को लेकर आपस में चर्चा हुई। यह सम्मेलन आगामी सितंबर माह की 13 तारीख को निर्धारित है। इसबार सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि दिल्ली से प्रो. गोपाल प्रधान सिरकत करनेवाले हैं।
जसम, भोजपुर के दूसरे जिला सम्मेलन के संबंध में जिला सह राज्य अध्यक्ष कवि-आलोचक जितेंद्र कुमार ने कहा कि यह सम्मेलन देश व राज्य की साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में गति लाते हुए अभिव्यक्ति की आजादी के पक्ष में जन संस्कृति को मजबूत करने के उद्देश्य से होने जा रहा है। बिहार में बढ़ती अराजकता, आम-आवाम के बढ़ते संकट और चौतरफा फैले भ्रष्टाचार ने यहाँ के संघर्षशील जनता को जहाँ पीछे धकेला है वहीं साहित्य कला संस्कृति को सरकारी तंत्र के प्रचार -प्रसार का माध्यम भर बनाकर अश्लीलता और चाटुकारिता के हवाले कर दिया है। ऐसे में जन संस्कृति मंच का यह सम्मेलन आम-आवाम के साथ की संस्कृति को दिशा देगा।
बैठक के अंत में कहानीकार रामयश अविकल ने अपनी भोजपुरी कहानी ‘इंगूर-टिकुली’ का पाठ भी किया। ‘इंगूर-टिकुली’ पर सूर्यप्रकाश, अमित मेहता, सुनील श्रीवास्तव, सुनील चौधरी, सुमन कुमार सिंह तथा विक्रांत आदि ने अपनी-अपनी राय भी दी। वक्ताओं ने बताया कि यह कहानी निम्मन मध्यवर्गीय घरों के भीतर के यथार्थ को बखूबी व्यक्त करती है। सास-बहू और बेटी के त्रिकोण में असंतुलित होते परिवार की दशा पर लेखक ने गंभीरता से विचार किया है। माँ अपनी बेटी को बेटी और बहू को नौकरानी सा व्यवहार करती स्वयं पारिवारिक बिखराव का कारण बन जाती है। लेखक ने ‘माँ’ और ‘सासू माँ’ की विकट भूमिका वाली स्त्री को कटघरे में खडा़ किया है। वक्ताओं ने कहानी में अन्य पहलुओं को शामिल करने के सुझाव भी दिए।
सम्मेलन में जिले के सदस्यों की अच्छी-खासी उपस्थिति रही। मौके पर कवि सुमन कुमार सिंह, कवि कहानीकार डा सिद्धनाथ सागर, कवि सुनील चौधरी, कवि-कहानीकार रामयश अविकल, सुनील श्रीवास्तव, रंगकर्मी धनंजय सिंह, अनिल वर्मा,सूर्यप्रकाश,अमित मेहता, विक्रांत, कवि जितेंद्र विद्रोही, वृजनंदन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:नया भोजपुर का नवरत्नगढ किला उपेक्षा का शिकार, बचाव की दरकार: कुमार मोहित

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई।

rktvnews

जिला भ्रमण पर भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक से आए विद्यार्थियों ने की डीसी मोनिका गुप्ता से मुलाकात।

rktvnews

छठी स्कॉर्पीन पनडुब्बी ‘वाघशीर’ की पहली समुद्री उड़ान।

rktvnews

चतरा:ईद-उल-फितर, सरहुल एवं रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील।

rktvnews

वृक्षारोपण को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment