RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :+2 ऊ. वि. कराडी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह।

प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने किया ध्वजारोहण।

छात्राओं की रंगोली ने लोगों को किया आकर्षित।

देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुति।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 अगस्त।+2 हाई स्कूल कराडी में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया। श्री कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हमें आजादी लाखों कुर्बानियों के पश्चात मिली है। आने वाली पीढ़ियों का यह कर्तव्य है कि वो अपने आस पास के स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों को भी जाने ।
विद्यालय परिसर के आस पास कला शिक्षिका शिल्पा कुमारी के नेतृत्व में छात्राओं द्वारा बनाया गया रंगोली लोगों के बीच आकर्षण का केंद रहा। कार्यकम में
विद्यालय के संगीत शिक्षक द्वय श्याम बाबू कुमार व आयुष आनंद के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने गीत, नृत्य और नाटक की प्रस्तुति की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका भगवती कुमारी व प्रमिला कुमारी ने किया
कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों शिक्षकों सहित पंचायत व आसपास के ग्रामीणों की भारी संख्या में उपस्थिति रही। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के वरीय शिक्षक रवि शंकर सिंह ने किया।

Related posts

सारण: अमेरिकन दंपत्ति ने बच्चा लिया गोद।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मनाया गया अल्पसंख्यक अधिकार दिवस।

rktvnews

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने शैक्षणिक वर्ष 2024-2027 के लिए अनुमोदन प्रक्रिया पुस्तिका जारी की।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर को बाढग्रस्त क्षेत्र घोषित करने को लेकर इंडिया गठबंधन का धरना।

rktvnews

राजस्थान:शिक्षा मंत्री ने जारी किया नेशनल मीन्स कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम चयन परीक्षा 2024 का परिणाम।

rktvnews

भोजपुर:30 अप्रैल को सम्पूर्ण विश्व में निकलेगी स्ववेंद यात्रा।

rktvnews

Leave a Comment