RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

दुमका:उपायुक्त के निर्देश पर डीएमओ की बड़ी कार्रवाई,अवैध बालू ले जाते ट्रैक्टर जप्त, प्राथमिकी दर्ज।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)11 सितंबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) आनंद कुमार ने गुरुवार की अहले सुबह विशेष अभियान चलाया। इस दौरान रानेश्वर थाना अंतर्गत पथरा मोड़ के समीप अवैध तरीके से बालू लादे एक ट्रैक्टर (वाहन संख्या JH-04AC-0623) को पकड़ा गया।
डीएमओ ने बताया कि कार्रवाई के क्रम में चालक से आवश्यक कागजात मांगे गए, लेकिन प्रस्तुत नहीं किए जा सके। तत्पश्चात ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया तथा चालक, मालिक एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध रानेश्वर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

ऐसे हुई कार्रवाई

सूचना प्राप्त होते ही खान निरीक्षक मंजीत कुमार दुबे के नेतृत्व में गुरुवार की सुबह 5:30 बजे छापेमारी की गयी। वाहनों की जांच के दौरान अवैध बालू ले जाते  दो ट्रैक्टर को पकड़ा गया। मौके से लगभग 100 सीएफटी बालू भी जप्त किया गया।

डीएमओ का सख्त संदेश

डीएमओ आनंद कुमार ने कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन नहीं होने दिया जाएगा। संलिप्त व्यक्तियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Related posts

बागपत:उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री ने की मत्स्य विभाग व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

चतरा:प्रमंडलीय आयुक्त ने राजस्व संग्रहण कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

रोहतास:तुतला भवनी का होगा पर्यटकीय विकास, मिलेंगी सारी मूलभूत सुविधाएँ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

दरभंगा:छठ पर्व के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment