
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 अगस्त।वीर कुँवर सिंह स्मारक समिति द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं देशभक्ति के साथ नवनिर्मित कार्यालय के समक्ष प्रातः 8 बजे समिति के महासचिव सरफराज अहमद खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।इस दौरान राना प्रताप सिंह, सुशील कुमार, नाथूराम, निर्मल सिंह, डी. राजन, मनोज सिंह, बबन सिंह, निर्मल कुमार सिंह, अजय कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे। इसके बाद महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू कुंवर सिंह को माल्यार्पण किया गया। सौंदर्यीकरण कार्य के लिए वन विभाग एवं जिला प्रशासन के प्रति समिति की ओर से आभार व्यक्त किया।

