RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : स्वतंत्रता दिवस पर फहरा तिरंगा! दी गई सलामी।

झंडोतोलन करते शाहपुर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 17 अगस्त। 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्सवी माहौल मे परंपरागत रूप से खुशी-खुशी संपन्न हो गया। इस अवसर पर भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड परिसर मे प्रखंड प्रमुख गीता देवी, नगर पंचायत कार्यालय मे मुख्य पार्षद जुगनू देवी,  बीआरसी कार्यालय मे बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, बीस सूत्री कार्यालय मे बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे, शाहपुर थाना परिसर मे थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, रेफरल अस्पताल परिसर मे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अतिउल्लाह अंसारी, ई किसान भवन तथा बाल विकास परियोजना कार्यालय मे सीडीपीओ राज लक्ष्मी कुमारी, करनामेपुर थाना परिसर मे थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार, बहोरनपुर थाना परिसर मे थानाध्यक्ष अजय कुमार, निर्मला शिक्षा भवन मे प्रधानाध्यापक सिस्टर निर्मला, डीएवी पब्लिक स्कूल मे प्रधानाध्यापक अजय कुमार उपाध्याय, सन साइन डीपीएस मे प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार पांडे, आदर्श विद्यालय मे प्रधानाध्यापक रामाशंकर मिश्र, दियारा प्लस टू विद्यालय, करनामेपुर मे प्रधानाध्यापक दयानंद ओझा, कन्या मध्य विद्यालय, शाहपुर मे प्रधानाध्यापक राजेन्द्र कुमार ओझा, मध्य विद्यालय, शाहपुर मे प्रधानाध्यापक प्रभाशंकर सिंह, मध्य विद्यालय भरौली मे प्रधानाध्यापक संजय कुमार गुप्ता, मध्य विद्यालय ईश्वरपुरा मे मनन ओझा, बिलौटी पंचायत मे मुखिया बलिराम यादव, बेलवनिया पंचायत मे मुखिया कांति देवी, सहजौली पैक्स मे पैक्स अध्यक्ष मुन्ना राय, भरौली पंचायत मे मुखिया दिव्या मिश्रा, सहजौली केनरा बैंक परिसर मे शाखा प्रबंधक रवि रंजन कुमार, डीएवी आलोक स्कूल मे प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, सरस्वती ज्ञान मंदिर मे प्रधानाध्यापक गिरीश जी, ज्ञान स्थली विद्यालय मे निदेशक विनोद तिवारी, भाजपा कार्यालय मे भाजपा के ठाकुर दयाल राम, कांग्रेस कार्यालय मे प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष टप्पू तिवारी, संस्कार विद्यालय, पांडेपुर मे निदेशक विंध्य विकास ओझा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया तथा सलामी दी। इसके अलावा अन्य सरकारी, गैर सरकारी तथा निजी भवनों पर भी झंडोतोलन किया गया।

झंडोतोलन करते शाहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह

इस अवसर पर विधायक राकेश रंजन ओझा, सीओ आनंद प्रकाश, कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार, जेई जयनंदन चौधरी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम, कांग्रेस नेता श्रीकांत तिवारी, राकेश त्रिपाठी, राजस्व अधिकारी रश्मि सागर,  वरिष्ठ भाजपा नेता शंभू शरण मिश्र, गणेश सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि पुतुल साह उर्फ गेल्हा साह, बीस सूत्री उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण कुमार, पूर्व मुख्य पार्षद विजय सिंह, शिवशंकर सिंह, पूर्व उप प्रमुख संतोष पासवान, सिस्टर चेतना, सिस्टर क्लारिस, सिविल दूबे, बंटी पांडे आदि उपस्थित थे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निर्मला शिक्षा भवन उच्च विद्यालय तथा डीएवी पब्लिक स्कूल मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए मनमोहक गीत एवं नृत्य से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

Related posts

गिरिडीह:सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई: विशेष वाहन जांच अभियान, 102 वाहनों का कटा चालान।

rktvnews

भोजपुर:अंजनी सिंह, रंगमंच से शुरू तबला वादन अब भोजपुरी संगीत जगत में विदेश तक मचा रहे धमाल।

rktvnews

भोजपुर: जगदीशपुर में 6 सितंबर को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को ले श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अधिकारियों संग किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी वाटिका में वृक्ष को बांधे रक्षा सूत्र।

rktvnews

देवघर:जून को ‘मलेरिया रोधी माह’ के रूप में मनाने हेतु सिविल सर्जन की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय बैठक सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

”संभावना कला रत्न” से नवाजे गए युवा चित्रकार संजीव सिन्हा।

rktvnews

Leave a Comment