RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में भूअर्जन से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन।

पंचायतवार शिविर का आयोजन कर रैयतों के कागजातों की त्रुटियां दूर कर मुआवजे का भुगतान करे: उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)09 जनवरी।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में भूअर्जन एवं भूमि सुधार, भू-हस्तांतरण से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय में किया गया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भूअर्जन से जुड़े विवादों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, ताकि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने देवघर बासुकीनाथ फोर लेन कार्य में हो रही देरी को लेकर संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द शेष बचे कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ मधुपुर बाईपास नई बि.जी रेल लाइन परियोजना कार्य मे हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को रेलवे से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त मुआवजा भुगतान के लिए पंचायतवार शिविर का आयोजन का निर्देश दिया गया, ताकि शिविर का आयोजन कर रैयतों के कागजातों की त्रुटियां दूर कर मुआवजे का भुगतान किया जा सके।
बैठक में उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला भूमि सुधार उपसमाहर्ता अमर प्रसाद, नेशनल हाइवे, एनएचआई के कार्यपालक अभियंता, रेलवे के अधिकारी, सभी अंचलों के अंचल अधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी, एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

6 करोड़ में होगा नांगल चौधरी शहर जगमग: डॉ अभय यादव

rktvnews

बक्सर:संस्कार, संस्कृति व भावनाओं पर केंद्रित एक दिवसीय सेमिनार सह शाहाबाद शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:राजेश साहू बने लोजपा रामविलास भोजपुर के कार्यकारी अध्यक्ष।

rktvnews

हरियाव-जसपुर लाईमस्टोन ब्लॉक की प्रीमियम दर पर सफल नीलामी, पचास चालीस में 5585 करोड़ का मिलेगा राजस्व:एसीएस वीनू गुप्ता

rktvnews

जगजीवन आरपीएफ अकादमी लखनऊ में नवनिर्मित राष्ट्रीय शहीद स्मारक का अनावरण किया गया।

rktvnews

Leave a Comment