RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में स्थापना व अनुकम्पा समिति की बैठक का किया गया आयोजन।

अनुकम्पा से जुड़े मामलों को न रखें लंबितः उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)09 जनवरी।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज जिला स्थापना समिति एवं अनुकम्पा समिति से संबंधित मामलों की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित सभी विभिन्न विभागों, प्रखण्डों तथा अंचलों से आये अनुकम्पा से संबंधित सभी मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
इसके अलावा बैठक के दौरान चौकीदार अनुकम्पा से जुड़े आवेदनों में 04 में से 02 आवेदनों को स्वीकृत किया गया तथा 02 बचे आवेदनों के सम्बंध में उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया कि सभी त्रुटियों का निराकरण जल्द से जल्द करा लें ताकि आगे की कार्यवाही की जा सके। आगे सामान्य अनुकंपा के तहत 03 आवेदनों को स्वीकृत किया गया। साथ सेवा संपुष्टि से जुड़े 11 एवं एमएसीपी के 11 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही उपायुक्त द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि अनुकम्पा से संबंधित आवेदनों पर किसी प्रकार की आपत्ति है या नहीं इसकी भी जांच करा ले।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर, जिला स्थापना उपसमाहर्ता, जिला कोषागार पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 02 फ़रवरी 26

rktvnews

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) के बैनर तले क्रांति दिवस पर जिला अंचल कार्यालय में कार्यक्रम।

rktvnews

नारनौल:20-21 नवंबर को आईटीआई में होगा युवा महोत्सव-2023!लोक संस्कृति व लोककला को दिया जा रहा बढ़ावा : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2024 को संबोधित किया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने बापू महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर राजघाट स्थित स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

दरभंगा:02 मार्च 2024 से होगा आयुष्मान कार्ड निर्माण विशेष अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment