RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने किया तहसील बड़ौत का निरीक्षण।

तहसील से राजस्व अभिलेख लेने में किसान को ना हो कोई समस्या।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)21 दिसंबर।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने शनिवार को तहसील बड़ौत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील के सभी पटलों का क्रमवार निरीक्षण कर कार्यप्रणाली का जायजा लिया तथा खसरा-खतौनी सहित राजस्व अभिलेखों की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पटल का कार्य व्यवस्थित एवं नियमों के अनुरूप किया जाए। तहसील में उपलब्ध समस्त अभिलेख व रिकार्ड सुव्यवस्थित ढंग से रखे जाएं तथा पत्रावलियों से संबंधित रजिस्टरों का नियमित रूप से संधारण किया जाए। उन्होंने तहसील परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने कार्य में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कहा कि कंप्यूटर पर कार्य करने वाला कार्मिक दक्ष एवं प्रशिक्षित होना चाहिए। पुराने अभिलेखों के अवलोकन के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जीर्ण-शीर्ण अभिलेखों की विधिवत वीडिंग कराई जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि तहसील में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले प्रत्येक किसान एवं नागरिक के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित एसडीएम भावना सिंह एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

“मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026” के विधेयक का अनुमोदन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 अप्रैल 26

rktvnews

राज्यस्तरीय कुपोषण उन्मूलन अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

आयुष्मान में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया सम्मानित!रू०142517966, धनराशि से आयुष्मान में 11516 को दिया उपचार।

rktvnews

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना- गंगासागर के लिए रवाना हुए 400 वरिष्ठ नागरिक, ढोल नगाड़ों की थाप के बीच दिखा उत्सवी माहौल।

rktvnews

बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने की बैठक!आयोग ने बाल गृह और पर्यवेक्षण गृह का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment