RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरीक्षा

वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 विभिन्न विषयों की मॉडल उत्तर कुंजियाँ जारी।

अजमेर/राजस्थान 15 जून। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान (ग्रुप-ए, बी), सामाजिक विज्ञान, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत, गणित तथा अंग्रेजी विषयों के प्रश्न-पत्रों की मॉडल उत्तर कुंजियाँ वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल उत्तर कुंजियों पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 17 जून से 19 जून 2023 को रात्रि 12ः00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। आयोग के उप सचिव सुनील रांका ने बताया कि उक्त परीक्षा 12 फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी।

मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही करनी होगी प्रविष्टियां

आपत्तियाँ आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करनी होंगी। इस परीक्षा के मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करें । वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उक्त परीक्षा में सम्मिााालित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाते हैं, तो उन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

आपत्ति दर्ज कराने का शुल्क व प्रक्रिया

आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न हेतु आपत्ति शुल्क रु 100/- (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन आब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क रू 100/- (सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे से भुगतान कर आपत्तियों को स्थाई रूप से दर्ज कराया जा सकेगा। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जावेंगी। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है।
आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 17 से 19 जून 2023 को रात्रि 12 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा। निर्धारित समयावधि के बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएंगी। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और चल रहे विशेष अभियान 5.0 के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना सुरक्षा मंत्रालय की पहल को बढ़ावा देने के लिए 8 अक्टूबर को सीएसओआई में साइबर सुरक्षा पर एक कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लेमेंट ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में 6वें आपदा प्रबंधन वैश्विक सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

rktvnews

आरा के गोला मोहल्ला में शाखा कमिटी के संयुक्त तत्वधान में मनाया गया माले का 54वा स्थापना दिवस।

rktvnews

भोजपुर:कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारियों ने दिया एक दिवसीय धरना।

rktvnews

साहित्य को साधने में अपना सारा प्राण लगाने वाले लेखक हैं श्रीकांत व्यास: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

लाइक-कमेंट के चक्कर में मौत की रील।

rktvnews

Leave a Comment