RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला पदाधिकारी ने गीद्धा औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रतिमाह बैठक के दिए निर्देश।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 दिसंबर।जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा गीद्धा औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के क्रम में मेसर्स पाइनेक्स स्टील प्रा० लि० तथा मेसर्स आम्रपाली सिलेंडर प्रा० लि० का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षणोपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा आई०ओ०सी०एल० (IOCL), गीद्धा के सभागार में उद्यमी संवाद सह उद्यमी वार्ता कार्यक्रम में भाग लिया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा उद्यमियों की बुनियादी एवं प्रशासनिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिला औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत लगभग 40 उद्यमियों, जिनमें पाइनेक्स स्टील प्रा० लि०, शेखर पॉलीट्यूब्स प्रा० लि०, एस०पी०एस० राइस मिल, आम्रपाली सिलेंडर प्रा० लि०, भोला राम पेपर मिल एवं अन्य औद्योगिक इकाइयों के स्वामी/प्रबंधक शामिल थे, ने वार्ता में भाग लिया।डीएम ने गीद्धा एवं बिहिया औद्योगिक क्षेत्रों में प्रत्येक माह उद्यमी संवाद आयोजित करने हेतु महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र को निर्देशित किया गया। साथ ही पौधारोपण भी किया।उक्त कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, भोजपुर, परियोजना प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, भोजपुर, अग्रणी बैंक प्रबंधक आरा, अंचलाधिकारी, कोइलवर, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत कोइलवर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन का 2023-24 का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी किया।

rktvnews

चतरा:नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज आईसीडीएस से संचालित विभिन्न योजनाओं की मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई।

rktvnews

जिलाधिकारी ने कृषि टास्क फोर्स की बैठक आहूत की।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जिला उद्योग बंधु ,जिला व्यापार बंधु तथा सीएम युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

भोजपुर: स्मार्ट मीटर के विरुद्ध अफवाहों पर करें निरोधात्मक कार्यवाई: डीएम

rktvnews

Leave a Comment