RK TV News
खबरें
Breaking News

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण में 1199 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 357 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)24 सितंबर।नीतीश कुमार ने मंगलवार को पश्चिम चंपारण में 1199 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 357 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाएँ भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को और गति मिलेगी, जिससे स्थानीय लोगों को व्यापक लाभ प्राप्त होगा।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं एवं अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी है। साथ ही सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को लगभग निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। जीविका दीदियों के कल्याण के लिए भी अनेक सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं। इन निर्णयों पर लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएँ एवं सुझाव सुने और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान घोषित सभी योजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर उन पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सरकार सभी घोषणाओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related posts

तबले की थाप पर घुंघरूओं की झंकार ने बांधा समां।

rktvnews

कोयला मंत्रालय और सीपीएसई की जीईएम सरकारी खरीद 10 दिसंबर 2023 को 34524 करोड़ रुपये पहुँची, जो लक्ष्य से अधिक है।

rktvnews

भोजपुर:आर एस मेमोरियल स्कूल के खेलकूद प्रतियोगिता का समापन।

rktvnews

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 10 जून 25

rktvnews

सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने की साजिश का हिस्सा है औरंगजेब पर हमला।

rktvnews

Leave a Comment