RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: भाजपा भोजपुर ने मनाई बाबा साहेब की जयंती।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)14 अप्रैल।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर का जयंती समारोह पूरे जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दुर्गा राज नेतृत्व में मनाई गई।आज सुबह में समाहरणालय परिसर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया वहां संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज विपक्षी पार्टिया संविधान की दुहाई दे रही है और जिस कांग्रेस के साथ गलबहिया करके गठबंधन बनाई है उसी कांग्रेस ने बाबा साहेब के सपनों को चकनाचूर करने का कार्य किया है, और बाबा साहब को हमेशा प्रताड़ित करने का कार्य किया है, बाबा साहब के मृत्यु उपरांत कांग्रेस की सरकार ने उनके अंत्येष्टि के लिए नई दिल्ली में जगह भी उपलब्ध नहीं कराई।केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टी नहीं की गई और उनके शव को मुंबई अंत्येष्टी करने के लिए भेजी गई और जिस विमान से उनका शव गया उसका किराया भुगतान करने के लिए उनके पत्नी को थमा दिया गया दूसरी ओर इसी कॉंग्रेस ने 1975 में देश मे आपातकाल लगाया गया और कई लोगों को जेल में बंद कर यातना दी गई, मीडिया पर भी लोगों ने प्रतिबंध लगाया आज उसी कांग्रेस के साथ राजद, सपा, टिएमसी के पार्टी एवं वामपंथी पार्टी का जो लोकतंत्र के दुहाई दे रही है और वही कांग्रेस के सरकार को हमेशा भाजपा विरोध करती आयी है और कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के विरोध से हताश होकर कई राज्यों की सरकारों को धारा 356 के तहत बर्खास्त कर दी वही कांग्रेस जिसने देश के लोकतंत्र का गला घोंटने का कार्य किया और आज लोकतंत्र और संविधान की हत्या की बात कर रहा है।इन लोगों की कथनी और करनी में अंतर है यह लोग तुष्टीकरण की नीति जानते हैं। आज हमारे पड़ोसी बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू एवं समाज पर अत्याचार किया जा रहा है।कांग्रेस के द्वारा उस संबंध में कुछ भी नहीं कह रही है यह कांग्रेस की तुष्टीकरण कि निती जनता समझ चुकी है और यह जनता के बीच में बेनकाब हो चुके हैं। जिसका परिणाम स्वरूप आज तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार है और उसी तरह देश के अधिकांश राज्यों में भारतीय जनता गठबंधन की सरकार है जिसमें सबका साथ सबका विकास का कार्य हो रहा है और दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बाबा साहेब डां. भीमराव अंबेडकर जी के सम्मान में पंच तीर्थ का निर्माण कराया जहां बाबा साहब से जूडी यादें है और उनके द्वारा जो कार्य किए गए हैं उसको विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। आज के कार्यक्रम के पूर्व कल संध्या में बाबा साहेब के मूर्ति एवं स्थलों पर साफ सफाई कर दीप प्रज्वलन किया गया और कार्यकर्ताओं ने उनके बताए गए कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह,सूर्यकांत पांडे, ज्योति प्रकाश कुशवाहा, निशांत सिंह, सिंगर हरेंद्र पांडेय, भुवनेश्वर ठाकुर, मीडिया प्रभारी मिथिलेश पांडे ,विमलेश सिंह पूनम कुशवाहा ,धर्मेंद्र कुशवाहा, अजय सिंह एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग:15 दिसंबर 23

rktvnews

देहरादून: राज्य में जल संकट की चुनौती को ले ऐतिहासिक पहल का आगाज,“डायरेक्ट इंजेक्शन जल स्रोत पुनर्भरण योजना” का शुभारंभ।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 अक्टूबर 25

rktvnews

छत्तीसगढ़:छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न@2047 जनता को समर्पित।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

rktvnews

उमरिया:जल संरक्षण के लिए समुदाय ने बढ़ाए अपने हाथ।

rktvnews

Leave a Comment