RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पितृपक्ष मेला में तीर्थ यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से समीक्षात्माक बैठक सभी सुपर जोनल पदाधिकारी के साथ कि गयी।

गया/बिहार 29 सितंबर। पितृपक्ष मेला के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आज संध्या में संवास सदन के सभगार में समीक्षात्माक बैठक सभी सुपर जोनल पदाधिकारी के साथ कि गयी।
ज़िला पदाधिकारी ने बताया कि विष्णुपद मंदिर के अंदर सोलह वेदी स्थान के पास ज़िग जैक वाली स्टील बैरिकेटिंग को और मजबूत करवाने को कहा, ताकि भीड़ नियंत्रण किया जा सके। ज्यादा भीड़ रहने पर लगातार नए निर्माण किये गए दक्षिण की ओर निकास द्वार से यात्रियों का लगातार निकास करवाये। घाट एवं अन्य पब्लिक स्थान पर जितने भी टॉयलेट एवं चेंजिंग रूम बनाए गए हैं उसे हर दिन अर्ली मॉर्निंग चालू रखें, नगर निगम के सभी सिटी मैनेजर एवं अन्य पदाधिकारी कर्मियों को लगाकर अर्ली मॉर्निंग से ही इसकी मॉनेटरी करवाये। सफाई वाहन को भी अर्ली मॉर्निंग से ही सफाई का ट्रिप लगवाने का निर्देश दिए।
जिला पदाधिकारी ने यह भी कहा कि चांद चौराहा से विष्णु पद तक सुबह 5:00 से दोपहर 12:00 बजे तक पर्याप्त संख्या में ई रिक्शा की व्यवस्था रखे। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में विष्णुपद से चांद चौराहा एवं विष्णुपद से बंगाली आश्रम तक टू व्हीलर मोटरसाइकिल की आवागमन को रोक रखें, इससे कड़ाई से अनुपालन करवाये ताकि यात्रियों को कोई भी हताहत ना हो सके। उन्होंने कहा कि चांद चौरा से विष्णुपद वाले रास्ते में रात्रि 11:30 से 3:30 बजे तक लोगों को मोटरसाइकिल तथा अन्य मालवाहक वाहनों को प्रवेश हेतु छूट दें। उन्होंने निर्देश दिया कि मंदिर प्रांगण में लोगों को फिसलन से बचाव हेतु निरंतर सफाई के साथ-साथ पानी सुखाने का भी व्यवस्था रखें।
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त सहित सभी सुपर जोनल अधिकारी उपस्थित थे।
इसके पूर्व आज सुबह अगले मॉर्निंग जिला पदाधिकारी द्वारा विष्णुपद मंदिर प्रांगण शमशान घाट देवघाट गया जी डैम इत्यादि का घूम-घूम कर निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्वयं खड़ा होकर यात्रियों के भीड़ को लगातार निकास/ पार करवाते रहे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि घाट पर पुरी मुस्तादी से कार्य करें। कोई भी फूल माला फल ठेला इत्यादि घाट पर ना लगावे, इसे देखते रहें। लगातार भीड़ नियंत्रण हेतु अनाउंसमेंट करवाते रहे।

Related posts

दरभंगा:केवटी के छतवन पंचायत में डी.एम. के नेतृत्व में जन-संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

वैशाली:डीएम की सख्ती—गोरौल में अवैध पैथोलॉजी लैब पर औचक छापेमारी, 4 पर कार्रवाई की तैयारी।

rktvnews

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 5 और 6 जून 2023 को नई दिल्ली में अपने अमेरिकी और जर्मन समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

rktvnews

चतरा:अबुआ आवास योजना अंतर्गत लाभुकों की स्वीकृति करने हेतु जिला अपीलीय कमिटी की बैठक।

rktvnews

सिद्ध’ दवाओं से किशोरियों में ठीक हो रही एनीमिया बीमारी : अध्ययन

rktvnews

गिरीडीह:राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन उपायुक्त ने विभिन्न खेल कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment