RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

इंदौर:आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब जप्त।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 16 दिसम्बर।इंदौर जिले में शराब के अवैध क्रय-विक्रय, अवैध भण्डारण और अवैध परिवहन की रोकथाम के लिये कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी,डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र जोशी व जहांगीर खान के नेतृत्व में वृत्त- बंबई बाजार में वृत- उप निरीक्षक मीरा सिंह की टीम के द्वारा शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौराने गस्त शंका के आधार पर एक दोपहिया वाहन TVS IQUBE ELECTRIC क्रमांक-MP09DC7683 को रोककर उसकी डिक्की की तलाशी लेने पर उसमें 100 पाव देशी मदिरा प्लेन परिवहन कर ले जाई जा रही जप्त कर आरोपी सतीश पिता बाबूलाल सोनकर निवास जगन्नाथ धर्मशाला के पास,छावनी इंदौर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जब्त मदिरा और वाहन की कुल कीमत 10 हजार 7500 रुपए है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (अनंतिम) केन्द्रीय बजट में किए गए अनुमान से 1.35 लाख करोड़ रुपये यानी 7.40 प्रतिशत अधिक रहा।

rktvnews

उत्तराखंड:सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में आज अस्थाई मीडिया सेंटर, सिलक्यारा में प्रेस ब्रीफिंग की गई।

rktvnews

खैरागढ़ यूनिवर्सिटी और शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के बीच हुआ समझौता!लाभान्वित होंगे विद्यार्थी और शोधार्थी।

rktvnews

गिरीडीह:अवैध माईका भंडारण के विरुद्ध चला छापामारी अभियान।

rktvnews

इंदौर में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में आवारा श्वानों के विरूद्ध होगी प्रभावी कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment