RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:SIR-2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु विधानसभावार स्थापित होंगे मतदाता सहायता केंद्र, मतदाताओं को मिलेगी हर आवश्यक जानकारी: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )03 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के सफल एवं सुचारू क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन लगातार आवश्यक तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देश पर जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सहायता केंद्र (Voter Help Centre) स्थापित किए जाएंगे, ताकि मतदाताओं को अभियान से संबंधित सभी आवश्यक सेवाएं एवं जानकारी एक ही स्थान पर सहजता से उपलब्ध हो सके। उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को SIR प्रक्रिया, Enumeration Form भरने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी, मतदाता सूची में नाम खोजने (Search), त्रुटि सुधार सहित अन्य निर्वाचन संबंधी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सहायता केंद्र संचालित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर इन सहायता केंद्रों के संचालन एवं पर्यवेक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) अपने स्तर से प्रशिक्षित एवं अनुभवी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करेंगे, ताकि आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकें।
उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सहायता केंद्रों के सुचारू संचालन के लिए कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी सहित अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सहायता केंद्रों के माध्यम से मतदाताओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को अधिक प्रभावी एवं जनसहभागिता आधारित बनाया जाए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा आवश्यकता पड़ने पर अपने निकटतम मतदाता सहायता केंद्र से संपर्क कर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है, जिसके निर्माण में प्रत्येक मतदाता की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Related posts

इंदौर:कलेक्टर शिवम वर्मा ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का औचक निरीक्षण।

rktvnews

गुरुवार को देर रात तक अवैध खनन परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान!100 सीएफटी बालू लोड दो ट्रेक्टर व 500सीएफटी स्टोन चिप्स लोड दो हाईवा को किया गया जप्त।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के मदुरै में ‘भविष्य का निर्माण – ऑटोमोटिव एमएसएमई उद्यमियों के लिए डिजिटल मोबिलिटी’ कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से भेंट की।

rktvnews

शिवहर:PK ने बाढ़ के हवाई निरीक्षण पर CM नीतीश को घेरा, बोले- 20 साल से हेलीकॉप्टर से निरीक्षण कर रहे हैं, 3 महीने बाद जनता निरीक्षण का रिपोर्ट जारी कर इनको घर भेज देगी।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने मीठापुर-महुली फोरलेन एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment