RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

रिलायंस ने 75 साल पुराने ‘एसआईएल’ ब्रांड के नूडल्स,केचप और जैम को नए स्वाद में उतारा।

RKTV NEWS/बेंगलुरु(कर्नाटक )16 दिसंबर। खाने के शौकीनों के लिए यह खबर किसी ट्रीट से कम नहीं है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने 75 साल पुराने प्रतिष्ठित फूड ब्रांड सिल को एक बार फिर नए अवतार में बाजार में उतार दिया है। इसके साथ ही रिलायंस ने पैकेज्ड फूड सेगमेंट में मजबूती से अपने पैर जमा लिए है। कंपनी ने SIL को अपना फ्लैगशिप फूड ब्रांड बनाया है।
प्रेस रिलीज के मुताबिक, SIL नूडल्स की एक नई रेंज लेकर आ रहा है। ₹5 से शुरू होने वाली इस रेंज में मसाला, आटा विद वेजीज़, कोरियन के-फायर और चाउ-चाउ जैसे चार वैरिएंट उपलब्ध होंगे। वहीं, असली टमाटरों से बना SIL केचप बिना किसी कृत्रिम रंग या सिंथेटिक सामग्री के पेश किया जाएगा, जिसकी शुरुआती कीमत ₹1 रखी गई है। इसके अलावा, आठ फलों से तैयार SIL मिक्स्ड फ्रूट जैम 100 ग्राम, 200 ग्राम और 500 ग्राम पैक में बाजार में उतारा जाएगा, जिसकी शुरुआती कीमत ₹22 होगी। कंपनी का दावा है कि इसमें 22 प्रतिशत ज्यादा फ्रूट कंटेंट होगा।
रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर केतन मोदी ने कहा, “SIL का रीलॉन्च RCPL की ग्रोथ जर्नी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। पैकेज्ड फूड सेगमेंट में SIL के जरिए हम एक मजबूत और हर घर तक पहुंचने वाला फूड पोर्टफोलियो बनाना चाहते हैं। SIL विरासत, भारतीयता और इनोवेशन का ऐसा मेल है, जो दुनिया के लिए उच्च गुणवत्ता वाले, वैल्यू-ड्रिवन फूड प्रोडक्ट्स पेश करेगा।”
कुल मिलाकर, SIL की वापसी उन उपभोक्ताओं के लिए खास है जो पुराने स्वादों के साथ-साथ आधुनिक क्वालिटी और किफायती दाम चाहते हैं। 75 साल की विरासत के साथ SIL अब एक बार फिर भारतीय रसोई में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने को तैयार है।

Related posts

भोजपुर: भाजपा कार्यकर्ता के निधन से शोक ,नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

जयपुर:मिलावट के खिलाफ अभियान,राजापार्क में एग्जॉटिक मार्ट पर कार्रवाई,बिना तिथि लिखी सामग्री नष्ट करवाई, जांच के लिए नमूना लिया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 583 करोड़ रुपए के सरकारी भुगतान के साथ कायम रखा भरोसा।

rktvnews

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव–2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:बंशीधर नगर पहुंचे पलामू डीआईजी किशोर कौशल।

rktvnews

Leave a Comment