RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी ने प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा घोषित योजनाओं के क्रियान्वयन की की समीक्षा।

सभी योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर।

RKTV NEWS/छपरा(सारण )13 दिसंबर। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के क्रम में इस वर्ष घोषणा की गई योजनाओं के क्रियान्वयन के अद्यतन स्थिति की शुक्रवार को समीक्षा की।
हरिहरनाथ कॉरीडोर के विकास के संदर्भ में भू-अर्जन से संबंधित प्रस्ताव यथाशीघ्र प्रस्तुत करने का निदेश अपर समाहर्त्ता को दिया गया।
डोरीगंज बाजार से विशुनपुरा होते हुये भिखारी ठाकुर चौक तक एलिवेटेड पथ के निर्माण के संदर्भ में विभागीय स्तर से समन्वय कर क्रियान्वयन की कार्रवाई की जायेगी। परियोजना निदेशक एनएचएआई द्वारा बताया गया कि वर्त्तमान में विशुनपुरा से झंगा चौक तक एलिवेटेड पथ के निर्माण हेतु स्वीकृति प्राप्त है जिसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है। डीपीआर जनवरी 2026 तक तैयार होने की जानकारी दी गई।
एन एच 19 के छूटे हुये छपरा सेक्शन पथ के चौड़ीकरण (7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर) एवं मजबूतीकरण कार्य के संदर्भ में कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, छपरा द्वारा बताया गया कि उक्त परियोजना की पुनर्निविदा निकाली गई है जो प्रक्रियाधीन है। जिलाधिकारी ने निविदा की प्रकिया का ससमय निष्पादन कर निर्माण कार्य आरंभ कराने को कहा।
जल संसाधन विभाग के अंतर्गत सारण तटबंध के 40वें किलोमीटर से 80 वें किलोमीटर तक डबल लेन सड़क के निर्माण का कार्य किया जा रहा है।कार्य लगभग 25 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अलाइनमेंट में पड़ने वाले पेड़ों को शिफ्ट करने के लिये वन विभाग से एनओसी प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। अलाइनमेंट में आने वाले बिजली के पोल को भी शिफ्ट करने के लिये अविलंब कार्रवाई का निदेश दिया गया।
एकमा- डुमाइगढ़ पथ के चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। इसमें लगभग 8 किलोमीटर नन -बिटुमिनस तथा 4 किलोमीटर में बिटुमिनस कार्य पूर्ण हो चुका है। इस पथ के कुछ भाग के लिये भूमि के अर्जन की प्रक्रिया भी जारी है।
एकमा- मशरख पथ के चौड़ीकरण कार्य के तहत निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 10 जनवरी तक कार्यादेश निर्गत करने हेतु कार्रवाई का निदेश कार्यपालक अभियंता आरसीडी छपरा को दिया गया।
खैरा- बिनटोलिया पथ के चौड़ीकरण के तहत लगभग 6 किलोमीटर में नन- बिटुमिनस कार्य किया गया है। नन-बिटुमिनस कार्य हो चुके सभी सेक्शन में शीघ्र बिटुमिनस कार्य कराने का निदेश दिया गया। इस पथ में कुछ स्थलों पर भू-अर्जन की प्रक्रिया जारी है, जिसको पूरा कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
छपरा शहर में सुगम यातायात को लेकर 4 आरओबी के निर्माण हेतु कार्रवाई की जा रही है। भिखारी ठाकुर ढाला एवं रामनगर ढाला आरओबी का डीपीआर पुल निर्माण निगम द्वारा तैयार किया गया है। गड़खा ढाला एवं जगदम ढाला आरओबी के निर्माण हेतु रेलवे द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित कार्यकारी विभागों के पदाधिकारियों को विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन में समयबद्ध प्रगति लाने का निदेश दिया।
बैठक में कार्यपालक अभियंता आरसीडी, एनएच, जल संसाधन विभाग, एनएचएआई सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर :सुदामा प्रसाद का हुआ नामांकन, सभा में उमड़ा जनसैलाब! हजारों की संख्या में पहुंचे छात्र-नौजवान, किसान – मजदूर।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न करायी जाये मतगणना : अनुपम राजन

rktvnews

भोजपुर: सांसद सुदामा प्रसाद ने जिले के 7 विद्यालयों में किया ओपन जिम का उदघाटन।

rktvnews

झारखंड:शहरी मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से भव्य मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

गिरिडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कारवाई का मिला आश्वासन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:नीमच की शिक्षण संस्‍थाओं के हजारों विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्‍कार।

rktvnews

Leave a Comment