चतरा/झारखंड 19 अक्टूबर।उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तकनीकी समिति की समीक्षात्मक बैठक गोपनीय कार्यालय कक्ष में की गई। उन्होने तकनीकी विभागों द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए अपूर्ण योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
बैठक में मुख्य रूप से सभी तकनीकी विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की अबतक की स्थिति एवं लंबित कार्य, पूर्ण कार्य को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा, नगर परिषद चतरा, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल चतरा समेत अन्य तकनीकी विभागों का बारी बारी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने तकनीकी विभागों द्वारा प्रतिवेदनों की समीक्षा करते हुए अपूर्ण योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि योजनाओं को पूर्ण करने में संवेदकों के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है तो वैसे संवेदकों को चिन्हित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें। वहीं उन्होने कहा कि भेड़ी फार्म में सुरक्षा के दृष्टिकोरण से सीसीटीवी का अधिष्ठापन समेत अन्य मुलभूत सुविधाएं बहाल करें जिससे पर्यटकों को किसी भी प्रकार समस्याओं का सामना न करना पड़ें। साथ ही जिले के प्रस्तावित पर्यटक स्थलों पर कंक्रीट बेंच डेस्क का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया।
वहीं उक्त मौके पर चतरा नगर परिषद के कार्याें की मसीक्षा किया गया। समीक्षा के क्रम में आरसीसी नाली निर्माण, मोबाइल टॉइलेट, पीसीसी पथ निर्माण, नईकी तालाब में बेंच डेस्क का निर्माण पर पूछे जाने पर कार्यपालक पदाधिकारी चतरा द्वारा बताया गया कि कार्य प्रगति पर है। इस पर उपायुक्त ने कहा कि तय समय सीमा के अंदर सभी कार्याें को पूर्ण कराएं। उन्होने विनय भारती पार्क के साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि पर्व त्योहार को देखते हुए जिले के बाजार क्षेत्रों में साफ सफाई कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि पशुमेला में डस्टबीन के साथ-साथ, साफ सफाई से संबंधित बोर्ड और यह सुनिश्चित किया जाय कि खिलाड़ियों के लिए बनाएं गए जवाहर लाल नेहरू स्टेडिम में मेला के कारण किसी भी प्रकार की गंदगी न फैले इसका ध्यान रखा जाय।
बैठक में सिविल सर्जन चतरा को त्योहार को देखते हुए निर्देशित किया गया कि सभी स्वास्थ्य केन्द्र/स्वास्थ्य उप केन्द्र के सभी चिकित्सा पदाधिकारी/प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देशित करें कि रोस्टर अनुसार अपने चिकित्सा केन्द्रों पर उपलब्ध रहें और चिकित्सालय में आने वाले मरीजों की ससमय समुचित इलाज करें।
उक्त मौके पर डीआरडीए निदेशक अरूण कुमार एक्का, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडीत, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद चतरा बिनिता कुमारी समेत सभी तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता एंव कर्मी उपस्थित थे।
