RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:IFC परियोजना के अंतर्गत लेयर फार्मिंग द्वारा अंडा उत्पादन की शुरुआत।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)13 दिसंबर।दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड में JSLPS द्वारा संचालित IFC (Integrated Farming Cluster) परियोजना के अंतर्गत पीपरजोरिया, गाड़ियापानी और मझदीहा गांवों में लेयर फार्मिंग के माध्यम से अंडा उत्पादन की एक नई पहल शुरू की गई है।
परियोजना के प्रथम चरण में 3 महिला किसानों के साथ मिलकर बी.वी.-300 नस्ल की 100 मुर्गियों पर आधारित लेयर फार्मिंग यूनिट स्थापित की गई है। संबंधित लाभार्थियों के यहां शेड एवं केज निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, तथा चूज़ों का पालन प्रारंभ कर दिया गया है। वर्तमान में अंडा उत्पादन भी प्रारंभ हो चुका है।
यह पहल ग्रामीण महिलाओं को सतत आजीविका से जोड़ने, घरेलू आय में वृद्धि सुनिश्चित करने तथा स्थानीय स्तर पर अंडा उत्पादन को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। IFC परियोजना के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, उचित बाजार संपर्क एवं तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे किसान परिवारों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा।

Related posts

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया 67वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाहरणालय सभागार में भव्य समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित।

rktvnews

बक्सर:सामान्य प्रेक्षक विकास गुप्ता ने किया मतगणना केन्द्र का निरीक्षण।

rktvnews

13 जून 2023 को मैसर्स एल एंड टी, कट्टुपल्ली में एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी (जीआरएसई) के तीसरे जहाज ‘अंजदीप’ का शुभारंभ और एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी परियोजना के 7वें जहाज की निर्माण प्रक्रिया (कील बिछाना) शुरू

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों के विवाह की चिंता हुई दूर।

rktvnews

मध्यप्रदेश लीडरशिप समिट से शासन में बढ़ेगी कुशलता और दक्षता -मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment