RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सड़क सुरक्षा अभियान के राज्य स्तरीय समारोह में की शिरकत।

आमजन को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ -सड़क सुरक्षा जन-जागृति रथों को दिखाई हरी झण्डी।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)13 दिसम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के जनपथ स्थित अमर जवान ज्योति पर आयोजित सड़क सुरक्षा अभियान के राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत की। उन्होंने इस दौरान सड़क सुरक्षा अभियान से संबंधित पोस्टर का विमोचन किया तथा उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
श्री शर्मा ने कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा जन-जागृति रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने 500 ऑटोरिक्शा को भी फ्लैग ऑफ किया। ये सभी वाहन विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आमजन को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक करेंगे। श्री शर्मा ने इस अवसर पर दिव्यांगजनों को हेलमेट वितरण किया तथा व्यवसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाई।

मुख्यमंत्री ने घायलों की जान बचाने वालों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने वाले नागरिकों को सम्मानित किया। श्री शर्मा ने इन जीवन रक्षकों का हौसला बढ़ाते हुए उनके नेक कार्य की सराहना की। सम्मानित होने वालों में संदीप गुप्ता, नितेश यादव, सुनील सिरवी, संजय कुमार एवं सुरता देवी शामिल रहे।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा का संदेश देने वाले गुब्बारे हवा में छोड़कर आमजन को जागरूक किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, सांसद  मंजू शर्मा, विधायक डॉ. गोपाल शर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी, बड़ी संख्या में स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं आमजन उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 08 जनवरी 25

rktvnews

भोजपुर : आग्नेयास्त्र व शराब के साथ एक गिरफ्तार! गया जेल।

rktvnews

उमड़ते घुमड़ते बादलों के बीच वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की आन ऑनलाइन गोष्टी हुई ।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन व रेल सुविधाओं की सौगात दी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ में शुरू होगा ‘कुष्ठ के विरुद्ध युद्ध‘ अभियान, मु्ख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ली स्वास्थ्य विभाग की बैठक।

rktvnews

आरा के महाराजा महाविद्यालय में फ्री कैम्पस वाई फाई के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment