RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा :मुख्यमंत्री द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से स्मार्ट फोन का किया गया वितरण, जिसके पश्चात जिले में आंगनबाड़ी सेविकाओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं को स्मार्टफोन का किया गया वितरण।

जिला अन्तर्गत समाज कल्याण विभाग के कुल 1153 कर्मियों के बीच स्मार्ट फोन का वितरण किया गया।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)26 मार्च।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के आंगनबाड़ी सेविका तथा महिला पर्यवेक्षिका के बीच स्मार्ट फोन का वितरण किया गया, जिसके पश्चात जिला समाज कल्याण पदाधिकारी की अध्यक्षता में आज आंगनबाड़ी सेविकाओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं को स्मार्टफोन वितरण हेतु जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रीना साहू ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं को सशक्त बनाने के उदेश्य से स्मार्टफोन प्रदान किया जा रहा है, जिससे पोषण ट्रैकर एप के अलावा अपने केन्द्र में चलने वाली गतिविधियों को रियल टाईम पर अपडेट करने के साथ मॉनिटरिंग भी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त स्मार्ट फोन से पोषण ट्रैकर ऐप में आंगनवाड़ी के संचालन से संबंधित सभी कार्यक्रम को अपडेट करेंगी। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का समय, बच्चों की उपस्थिति, पोषाहार, वजन, टीकाकरण, टेक होम राशन आदि कार्यक्रम स्मार्ट फोन के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड करेंगी।

Related posts

विक्रम भट्ट सर और महेश भट्ट सर के साथ काम करने के बाद मुझे संगीत और लय की समझ आई – वर्धन पुरी

rktvnews

13 मार्च23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

डीएवी.प.स्कूल के फर्जी बैनर का इस्तेमाल करनेवालों पर होगी कानूनी कार्यवाही : वी.आनंद कुमार

rktvnews

भोजपुर: सांसद राधा मोहन सिंह ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ले मसाढ गांव में बैठक कर अधिकाधिक भागीदारी का किया आह्वाहन।

rktvnews

भोजपुर:दिनकर का साहित्य सार प्राकृतिक न्याय के लिए संघर्ष और संकल्प है:प्रो.बलिराज ठाकुर

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल से राजभवन में ‘‘राष्ट्रीय एकता यात्रा’’ पर आए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की नुब्रा घाटी के छात्र-छात्राओं ने भेंट की।

rktvnews

Leave a Comment