RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: प्रशासन द्वारा उपलब्ध राहत की व्यवस्था संतोषजनक प्रेसवार्ता में बोले उप मुख्यमंत्री

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 25 सितंबर। मंगलवार को बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आरा परिसदन मे प्रेस को संबोधित करते.हुए कहा कि जिला कार्यान्वयन समिति (बीस सूत्री) की पहली बैठक परिचयात्मक बैठक रहा ।यह बैठक शांतिपूर्ण रहा। बैठक मे माननीय विधायकगण,सांसद सदस्यगणो ने विभिन्न मुद्दे उठाए,लेकिन प्रमुख रुप से बाढ़ आपदा पर चर्चा हुई। प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए राहत कार्यो की व्यवस्था संतोषजनक है। जहाँ भी कोई कमी है,उसे त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दे दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लापरवाही को भी स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।मै बाढ़ क्षेत्रो मे जा कर राहत कार्यो का निरीक्षण किया।व्यवस्था पर्याप्त है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र और फसल नुकसान की भारपायी के लिए जाँच कर निदान किया जाएगा।प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा समीक्षा की जाएगी।
उन्होनें कहा कि केन्द्र सरकार और बिहार सरकार की योजनाओं को और तेजी से लागु किया जाएगा।उन्होनें कहा कि पुलिस अधिक्षक अभी नए है।अगली बैठक के पहले जिले के भौगोलिक स्थिति को बढिया से जान जाएँगे।
प्रेस वार्ता मे आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,भाजपा मीडिया प्रमुख संजय कुमार स़िह,जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह,लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, हम जिलाध्यक्ष महेश्वर मिश्रा सहित एनडीए कार्यकर्ता थे।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर प्रखंड प्रमुख के चुनाव के स्थगन आदेश के बाद औंधे मुंह गिरे प्रमुख विरोधी।

rktvnews

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा प्रखंड मुख्यालय में बीस सुत्री की बैठक में कई प्रस्तावों पर निर्णय।

rktvnews

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री ने “एनजेडपी साथी ऐप” लॉन्च किया और नेशनल ज़ूलॉजिकल पार्क में सेल्फ-टिकटिंग कियोस्क का उद्घाटन किया

rktvnews

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया CBG प्लांट का लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर: हनुमंत जन्मोत्सव पर महावीर मंदिर रमना में हुआ भजन संध्या का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment