RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने देवघर-बासुकीनाथ फोरलेन के चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर ससमय पूर्ण करने का दिया निर्देश।

उपायुक्त ने बेहतर कनेक्टिविटी हेतु VUP निर्माण पर विशेष रूप से ध्यान देने का दिया निर्देश।

ग्रीन कॉरिडोर निर्माण कार्य को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)04 दिसंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा बुधवार को देवघर बासुकीनाथ फोरलेन निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ ही तपोवन से हिण्डोलावरण तक चल रहे निर्माण कार्यों के अलावा आरओबी निर्माण, वीयुपी (Vehicle Underpass) निर्माण, ग्रीन कॉरिडोर निर्माण को लेकर चलने वाले कार्यों को लेकर संबंधित एजेंसी व अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।
इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने भूअर्जन, भू-हस्तांतरण, मुआवजा के अलावा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया, ताकि शेष बचे कार्यों को ससमय पूरा किया जा सके। आगे उपायुक्त ने वाहन अंडरपास (Vehicle Underpass) निर्माण में विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया, ताकि दुर्घटना-संभावित क्षेत्रों को समाप्त करना, यातायात के प्रवाह को बेहतर बनाना और सड़क के एक तरफ से दूसरी तरफ निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमर कुमार, कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी मोहनपुर, डीएमएफटी की टीम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कार्यरत एजेंसी के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:डायट पिरौटा में दो दिवसीय क्रियात्मक अनुसंधान कार्यशाला का हुआ समापन।

rktvnews

बेरोजगारी के बढ़ते सागर में युवा चला रहे रोजगार की नईया: रघुपति यादव

rktvnews

भोजपुर: विधानसभा चुनाव को ले अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों से संबंधित निषेधात्मक एवं सुरक्षा उपायों पर महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

बिहार: डीजीपी आलोक राज से बिहार कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, पर्वों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर जोर।

rktvnews

साहित्य को साधने में अपना सारा प्राण लगाने वाले लेखक हैं श्रीकांत व्यास: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment