RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: डीजीपी आलोक राज से बिहार कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने की मुलाकात।

शिष्टाचार मुलाकात कर मार्गदर्शन किया प्राप्त।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)10 सितंबर। सोमवार को पटना स्थित सरदार पटेल भवन में बिहार कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के 2021-22 बैच के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने पुलिस महानिदेशक, बिहार आलोक राज से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), बिहार, जितेन्द्र सिंह गंगवार एवं पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय), विनय कुमार भी उपस्थित रहें। भारतीय पुलिस सेवा के ये प्रशिक्षु पदाधिकारी हैं , मोहिबुल्लाह अंसारी ,कोटा किरण कुमार, शैलेन्द्र सिंह अतुलेश झा अभिनव दिव्यांजली जयसवाल एवं शिवम धाकड़। उल्लेखनीय है कि बिहार कैडर के प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारियों में शैलेन्द्र सिंह एवं अतुलेश झा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कोटा किरण कुमार तेलंगाना के दिव्यांजली जयसवाल छत्तीसगढ़ के, शिवम धाकड़ मध्यप्रदेश के भावरे दिक्षा अरूण महाराष्ट्र के एवं मोहिबुल्लाह अंसारी तथा अभिनव बिहार के रहने वाले हैं।
सभी प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (NPA), हैदराबाद में 2nd Phase की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद सोमवार को बिहार पुलिस मुख्यालय में अपना योगदान दिया है। इसके पूर्व इन प्रशिक्षु पदाधिकारियों का 30 सप्ताह तक जिला व्यावहारिक प्रशिक्षण कराया गया था। इस दौरान वे 12 सप्ताह तक ग्रामीण थाने के स्वतंत्र प्रभार के रूप में भी रहें। अब उन्हें 6 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु उच्च न्यायालय, पटना के साथ संबद्ध किया जा रहा है, जहां वे माननीय न्यायालय की कार्यप्रणाली से अवगत होंगे। साथ ही आपराधिक मामलों से जुड़े बेल एप्लीकेशन, अपील, रिट याचिका, काउंटर एफिडेविट सहित अन्य न्यायिक प्रक्रियाओं से रूबरू होंगे। अब ये सभी प्रशिक्षण के उपरांत शीघ्र ही स्वतंत्र रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।
उक्त शिष्टाचार मुलाकात के क्रम में पुलिस महानिदेशक, बिहार ने इन प्रशिक्षु पदाधिकारियों को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें effective, energetic रहने एवं integrity के साथ कार्य करने का सुझाव दिए। साथ ही बेहतर पुलिसिंग के लिए उन्होंने 6 ‘स’ के मूलमंत्र भी दिए। ये मूलमंत्र हैं- समय, सार्थक, संवेदनशील, शक्ति, सत्यनिष्ठा एवं स्पीडी ट्रायल। घटना के बाद रिस्पांस टाइम अर्थात समय जितना कम होगा, पुलिस की कार्रवाई उतनी अच्छी होगी। पुलिस की कार्रवाई सार्थक हो, जो नजर आए। पीड़ितों के प्रति पुलिस संवेदनशील हो। कानून की शक्ति से अपराधी डरे। पुलिस सत्यनिष्ठ हो तथा अपनी कार्रवाई के प्रति ईमानदार रहे। स्पीडी ट्रायल के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाएं।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बार्सिलोना में टेक्सटाइल मशीनरी कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ की राउंड टेबल बैठक।

rktvnews

पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व अखंडानंद सिंह की पत्नी स्व सरोजनी सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर बलिया महिला अस्पताल के मरीजों के बीच किया गया फलों का वितरण।

rktvnews

बिहार जाति आधारित जनगणना 2022 हेतु प्रक्षिण समाहरणालय आरा में आयोजित।

rktvnews

11 सितंबर को कौशल विकास केन्द्र, हरनाटाड़ (कुशल युवा कार्यक्रम) बगहा-02 में जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

अवैध नकली शराब विक्रेताओं पर चला उपायुक्त का डंडा।

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आदिम जनजाति पंदनियां पंचायत में सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से विशेष शिविर का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment